Bihar

जमीन पर बैठकर रात के 10 बजे वृद्ध महिला से सब्जी खरीदते दिखे बिहार के सबसे पावरफुल IAS, सादगी की होने लगी चर्चा

बिहार के IAS अधिकारी डॉक्टर एस सिद्धार्थ एक बार फिर अपनी सादगी के लिए सुर्खियों में हैं। वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ पर वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव और बिहार कैबिनेट के प्रधान सचिव की भी जिम्मेदारी है। यानी फिलहाल IAS सिद्धार्थ कुल तीन बड़े पद संभाल रहे हैं।

बावजूद इसके उन्हें एक आम नागरिक की तरह पटना के राजेंद्र नगर में खरीदते देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IAS अधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तीन विभागीय बैठक करने और देर रात तक दफ्तर का काम निपटाने के बाद सब्जी खरीदने पहुंचे थे।

वह रात के 10 बजे राजेंद्र नगर सब्जी मंडी में जमीन पर बैठकर सब्जी खरीदते नजर आए। उनके साथ न तो सुरक्षा गार्ड था और न ही गाड़ियों की काफिला, जबकि उनके एक बुलावे पर गाड़ियों और मातहत काम करने वाले कर्मचारियों की कतार लग सकती है। IAS सिद्धार्थ पहले भी शहर में रिक्शा से घूमने, सड़क किनारे गोलगप्पा खाने, बिना बॉर्डीगार्ड लिए चलने की वजह से चर्चा में रह चुके हैं।

कौन हैं एस. सिद्धार्थ?

डॉ. एस. सिद्धार्थ 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उन्होंने IIT दिल्‍ली (Indian Institute of Technology, Delhi) से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (1987) में बीटेक किया है। IIT दिल्ली से ही सूचना प्रौद्योगिकी में डॉक्टरेट की डिग्री (पीएचडी) प्राप्त की है। IIM अहमदाबाद से एमबीए भी किया है। सिद्धार्थ पेशेवर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर, पेंटर और कार्टूनिस्ट भी हैं।

डॉ. एस. सिद्धार्थ मुजफ्फरपुर, भोजपुर, औरंगाबाद और लोहरदगा जिला के DM रहे हैं। 29 वर्षों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

वर्तमान में वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव हैं। उनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त विभाग और अतिरिक्त मुख्य सचिव, कैबिनेट सचिवालय का भी पद है। वह एल एन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड सोशल चेंज के निदेशक हैं। साथ ही पटना में आर्थिक नीति और सार्वजनिक वित्त केंद्र के अध्यक्ष और निदेशक का पद भी संभाल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

7 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

8 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

8 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

10 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

15 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

16 घंटे ago