Bihar

बिहार: बेटे की लंबी आयु के लिए जितिया उपवास पर थी मां, इधर कलियुगी बेटे ने जमीन के लिये पिता की ही कर दी ह’त्या

बिहार समेत देशभर में माताएं आज अपनी संतान की लंबी आयु के लिए जितिया का निर्जला व्रत कर रही हैं. लेकिन इस पावन मौके पर बिहार में एक कलियुगी बेटे ने अपने मां की मांग को ही उजाड़ दिया. दरअसल, मामला वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के लालापुर पचरुखी गांव का है. यहां एक कलियुगी बेटे ने महज जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए अपनी पिता की हत्या कर फरार हो गया. घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है. जबकि मृतक की पत्नी यानी युवक की मां की रो-रोकर बुरा हाल है.

क्या है मामला?

घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. जितिया के इस पावन मौके पर अपने पिता की हत्या इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. घटना के बारे में मृतक की पत्नी रामसती देवी ने बताया कि जमीन को लेकर उनके मंझले बेटे दीपक की उसके पिता के साथ विवाद हुआ था. इसके बाद दीपक ने अपने पिता हरि गोपाल राय की गोलीमार हत्या कर दी. गोली लगने के बाद हरि गोपाल राय को उनके छोटे पुत्र एवं पत्नी ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार लाया. जहां जांच के बाद डाक्टर ने हरिगोपाल राय को मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर हरि गोपाल राय की पत्नी रामसती देवी ने पुलिस को दिए गए बयान में अपने मंझले पुत्र दीपक कुमार उर्फ जंगली राय को आरोपी बनाते हुए उस पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है.

जमीन के लिए कर दी हत्या

मृतक हरिगोपाल राय के तीन पुत्र हैं. बड़ा पुत्र संजय कुमार बाहर कहीं काम करता है. जबकि सबसे छोटा पुत्र रवि चंदन इंटर में पढ़ रहा है. घटना को लेकर बताया गया कि दीपक कुमार उर्फ जंगली राय अपने पिता हरि गोपाल राय पर जमीन बेचने एवं रुपए देने का दबाव बना रहा था. इसी को लेकर पिता-पुत्र में विवाद था. बताया जाता है कि इसी विवाद के दौरान दीपक उर्फ जंगली ने अपने पिता सीने में पिस्तौल से गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. छोटा पुत्र रवि चंदन ने बताया कि उसका मांझील भाई अपना हिस्सा का जमीन बेच चुका है. वह दूसरे भाइयों के हिस्से की जमीन बेचने का दबाव पिता पर डाल रहा था. उसके पिता इससे इंकार कर रहे थे. इसी बात से वह गुस्से में था और झगड़ा कर रहा था.

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

घटना के बाद कलियुगी बेटे की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. लोग अपने-अपने तर्क के हिसाब से आरोपी को कोस रहे हैं. इधर मामले की सूचना मिलने पर महनार थाना की पुलिस पदाधिकारी सुरेश सहनी के नेतृत्व में घटनास्थल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा है. पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. बताया गया कि पत्नी रामसती देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं दूसरी ओर बताया गया कि अपनी पिता की हत्या के लिए आरोपित दीपक कुमार उर्फ जंगली राय आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है. उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह अपराधिक मामलों में जेल भी जा चुका है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

29 सेकंड ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

21 मिनट ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

5 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

12 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago