बिहार में इसी सप्‍ताह पूरा होगा नगरपालिका आरक्षण का काम, महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षित

बिहार के 261 नगर निकायों में आरक्षण का काम इस सप्ताह पूरा कर लिया जायेगा. प्रमंडल स्तर पर वार्डों के आरक्षण को लेकर दी गयी स्वीकृति में कुछ तकनीकी त्रुटियां रह गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इसे दूर करने की अंतिम पहल की जा रही है. आरक्षण का काम पूरा होते ही चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जायेगी.

50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित 

राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी जिलों के वार्डों के लिए आरक्षण की सूची तैयार करने की अंतिम समय सीमा 30 अगस्त तक निर्धारित की थी. इसमें 19 नगर निगम, 83 नगर परिषद और 146 नगर पंचायतों के वार्डों में आरक्षण किया जाना था. वार्डों में आरक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों को दिया जाना है. साथ ही हर वर्ग चाहे वह एससी, एसटी, इवीसी या अन्य वर्ग की सीटें हों उनमें से 50 प्रतिशत सीटें उसी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाना है.

वार्डों के आरक्षण के साथ ही आयोग में 19 नगर निगम, 83 नगर परिषद और 146 नगर पंचायतों के मुख्य पार्षदों और उप मुख्य पार्षदों के पदों के आरक्षण की राज्यस्तरीय सूची तैयार की जा रही है. इन सभी पदों पर इस सप्ताह में ही आरक्षण का प्रावधान कर उसका प्रकाशन कर दिया जायेगा. आरक्षण को त्वरित गति से पूरा करने के लिए आयोग का दफ्तर रविवार को भी खोला गया था.

समझें आरक्षण के पेंच को 

किसी भी नगरपालिका में मेयर के पद का आरक्षण का फाॅर्मूला पहले से है. पहली बार डिप्टी मेयर पद पर आरक्षण दिया जा रहा है. डिप्टी मेयर के पद को लेकर स्पष्ट फार्मूला वदिशा निर्देश तैयार नहीं है. स्थिति यह है कि आरक्षण 2011 की जनसंख्या के आधार पर दिया जाना है. आरक्षण का फाॅर्मूला और जनसंख्या का आंकड़ावही रहता है, तो कई नगरपालिकाओं में दोनों पद एक ही कोटि के प्रत्याशियों के लिए शत प्रतिशत आरक्षित होंगे.

नगर निगम क्षेत्र में अधिकतम 80 हजार खर्च की अनुमति 

राजय निर्वाचन आयोग ने अगले महीने प्रस्तावित नगरपालिका आम चुनाव में प्रत्याशियों की चुनावी खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं. आयोग के अनुसार नगर पंचायत में वार्ड पार्षद अधिकतम 20 हजार रुपये तो नगर निगम क्षेत्र में अधिकतम 80 हजार रुपये खर्च कर सकेंगे. इसी तरह नगर परिषद के वार्ड पार्षद उम्मीदवार 40 हजार रुपये तक अधिकतम खर्च कर सकेंगे. नगर निगम के वार्ड पार्षद पद के लिए आबादी के अनुसार खर्च की सीमा तय की गई है. नगर निगम क्षेत्र में चार से दस हजार आबादी वाले वार्ड में अधिकतम 60 हजार रुपये खर्च करने की अनुमति होगी, जबकि दस से बीस हजार की आबादी वाले वार्ड में 80 हजार रुपये तक चुनाव में खर्च किए जा सकेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

4 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

14 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

15 घंटे ago