बिहार: फर्जी दारोगा बन कर रहा था वाहनों की जांच, जानें क्‍या हुआ जब मौके पर पहुंची असली पुलिस

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर यदि कोई शख्‍स वाहन की चेकिंग कर रहा हो और उसी वक्‍त यदि असली पुलिस मौके पर पहुंच जाए तो क्‍या होगा? ऐसी ही एक घटना बगहा में सामने आई है. एक शख्‍स फर्जी दारोगा बनकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था. उसी वक्‍त मौके पर असली पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने मौके पर मौजूद एक बाइक की तलाशी ली तो जब फर्जी पुलिस अधिकारी की बाइक की तलाशी ली तो उससे देसी शराब बरामद की गई. पुलिस ने फर्जी दारोगा को हिरासत में लेकर बाइक को भी जब्‍त कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण के बगहा में एक फर्जी सब इंस्पेक्टर वाहनों की जांच कर रहा था. धनहा थाना क्षेत्र में छोटा बाबू बनकर ठगी करते हुए एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने धर दबोचा. मौके पर एक बाइक बरामद की गई, जिसकी डिग्गी में देसी शराब की खेप बरामद की गई है. आरोपी व्यक्ति की पहचान दहवा निवासी शाह आलम के रूप में की गई है. मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस आरोपी फर्जी छोटा बाबू को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जाता है कि मधुबनी-दहवा मुख्य मार्ग के देवीपुर मोड़ के पास एक व्यक्ति सादे कपड़ों में खड़ा था. वह उस रास्ते से निकलने वाले बाइक सवारों को रोकता और शराब जांच की धमकी देकर उनसे रुपये ऐंठता रहा था. इसी दौरान शमसेरवा निवासी पप्पू सहनी अपने खेत में धान की फसल देखने जा रहे थे. फर्जी दारोगा उनको भी रोक कर बाइक जांच करने लगा. पप्पू ने पूछताछ की तो वह उलझ गया. जब पप्‍पू ने पूछा कि वाहनों की जांच किसके आदेश पर किया जा रहा है तो फर्जी दारोगा भड़क गया. पूछने पर आरोपी खुद को थाने का छोटा बाबू बताने लगा. थानाध्यक्ष के आदेश पर शराब जांच करने की बात कहने लगा.

धीरे-धीरे बात बढ़ने लगी और वहां लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर मौके पर एसआई जय सिंह यादव पुलिसबल के साथ पहुंच गए. मौके से बजाज बॉक्सर बाइक (यूपी 57 बी 0856) बरामद की गई. बाइक की डिग्गी खोलकर देखा गया तो वह देसी शराब से भरा हुआ था. आरोपी अपना नाम दहवा निवासी शाह आलम बताया गया है. पुलिस बाइक और आरोपी को अपने साथ ले गई. मामले में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया की आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

3 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

7 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

7 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

7 घंटे ago