Bihar

बिहार से वैष्णो देवी व विंध्याचल जाने वाली ट्रेनों की सीटें फुल, लंबी हुई वेटिंग लिस्ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

शारदीय नवरात्र में मां भगवती के दरबार में माथा टेकने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं. खासकर कोलकाता में धूमधाम से पूजा होने के कारण लोग दर्शन के लिए वहां जाते हैं. बांग्ला पद्धति से पूजा में षष्ठी के दिन पट खुलने पर मां दुर्गा का दर्शन करने का विधान है. कोलकाता से पटना से जानेवाली दुरंतो एक्सप्रेस में दो अक्तूबर के लिए स्लीपर व थर्ड एसी में टिकट नहीं मिल रहा है.

हिमगिरी एक्सप्रेस में 100 से अधिक वेटिंग

हिमगिरी एक्सप्रेस में स्लीपर व जनशताब्दी में एक अक्तूबर को सेकेंड सीटिंग में टिकट नहीं मिल रही है, जबकि एसी चेयरकार में 100 वेटिंग है. वहीं, वैष्णो देवी व विंध्याचल भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. लेकिन वहां भी जाने के लिए ट्रेनों में सीटें फुल हैं. अर्चना एक्सप्रेस में एक अक्तूबर को स्लीपर में 276 वेटिंग है, जबकि हिमगिरी एक्सप्रेस में 100 से अधिक वेटिंग चल रही है. विंध्याचल जाने वाली ट्रेनों में भी वेटिंग है.

जानें इन ट्रेनों का हाल

जनशताब्दी एक्सप्रेेस :एक अक्तूबर को सेकेंड सीटिंग में टिकट नहीं मिल रहा है. 28 सितंबर को 136, 29 को 160, 30 को 294, तीन अक्तूबर को 179 वेटिंग है.

राजेंद्र नगर-हावड़ा एक्सप्सरे : स्लीपर में 30 सितंबर को 306, एक अक्तूबर को 329, दो को 155 व तीन को 68 वेटिंग है.

मगध एक्सप्सरे : विंध्याचल जाने के लिए स्लीपर में 28 सितंबर को 98, 29 सितंबर को 38, 30 सितंबर को 168, एक अक्तूबर को 90, दो अक्तूबर को 75, तीन अक्तूबर को 44 वेटिंग है.

राजेंद्र नगर-एलटीटीइ एक्सप्सरे : स्लीपर में 28 सितंबर को 61, 29 सितंबर को 58, 30 सितंबर को 70, एक अक्तूबर को 99, दो अक्तूबर को 69 व तीन अक्तूबर को 57 वेटिंग है.

चार जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी :

दीवाली व छठ पूजा में आनेवाले यात्रियों की सुविधा के लिए पटना-आनंद विहार टर्मिनल सहित चार जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.

03257 पटना-आनंद विहार टर्मिनल 23 अक्तूबर से 13 नंबर तक पटना से हर गुरुवार व रविवार को रात 10:20 बजे और 03258 आनंद विहार टर्मिनल-पटना 24 अक्तूबर से 14 नवंबर तक आनंद विहार टर्मिनल से हर शुक्रवार व सोमवार रात 11:30 बजे खुलेगी.

03321 सहरसा-अंबाला छावनी स्पेशल 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक सहरसा से हर शुक्रवार व मंगलवार को सुबह 09:20 बजे व 05522 अंबाला छावनी-सहरसा 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक हर शनिवार व बुधवार को अंबाला छावनी से दोपहर 3:30 बजे खुलेगी.

05527 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 23 अक्तूबर से 13 नवंबर तक हर गुरुवार व रविवार को दरभंगा से दोपहर 1:15 बजे और 05528 आनंद विहार टर्मिनलदरभंगा 24 अक्तूबर से 14 नवंबर तक हर शुक्रवार व सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 3:30 बजे खुलेगी.

05529 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल 25 अक्तूबर से आठ नवंबर तक हर मंगलवार को जयनगर से राहत 11:50 बजे और 05530 लोकमान्य तिलक टर्मिनलजयनगर 28 अक्तूबर से 11 नवंबर तक हर शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रात 12:15 बजे खुलेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

14 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

18 घंटे ago