इस तकनीक से केले की खेती पर बिहार सरकार दे रही 62500 रुपये, ऐसे उठाएं लाभ

बिहार सरकार फसल उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को नई-नई तकनीक से खेती करने के लिए जागरूक कर रही है.बिहार के कई जिलों में केले की खेती बड़े पैमाने पर होती है.इसीलिए बिहार सरकार किसानों को केले की खेती की उत्पादकता को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए जागरूक कर रही है.टिशू कल्चर केले की खेती से न सिर्फ कम समय में केले का पौधा तैयार हो जाता है, बल्कि इसकी फसल की गुणवत्ता भी सामान्य केले के मुकाबले अच्छी होती है. साथ ही यह किसानों को मुनाफा भी ज्यादा देती है. बिहार सरकार टिशू कल्चर से केले की खेती करने वाले किसानों को उनकी लागत का 50 प्रतिशत अनुदान भी देती है.

अनुदान के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा

भागलपुर जिले में टिश्यू कल्चर केले की खेती का दायरा बढ़ा है. उद्यान विभाग 100 हेक्टेयर में टिश्यू कल्चर केले की खेती करने के लिए किसानों को मदद करने जा रही है. किसानों को केले की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 62500 रुपये का अनुदान भी मिलेगा. यह अनुदान पहले साल 75 प्रतिशत और दूसरे साल 25 प्रतिशत मिलेगा. अनुदान के लिए किसानों को आनलाइन आवेदन करना पड़ेगा. किसानों को पौधा उपलब्ध कराने से पहले आवेदन की जांच भी की जाएगी. इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को http://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा.

टिश्यू कल्चर केला किसानों के लिए फायदेमंद

देश भर में केले की पांच सौ से अधिक प्रजातियां हैं. इसमें टिश्यू कल्चर केला किसानों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है. क्योंकि यह बहुत कम समय में यानी 13 से 15 माह में तैयार हो जाता है, जबकि अन्य प्रभेद 16 से 17 महीने में तैयार होतें हैं. 24 से 25 माहीने के अंदर दो फसल तैयार हो जाता है. टिश्यू कल्चर केले सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे तैयार पौधों से 30 से 35 किलो प्रति पौधा केला मिलता है. ये पौधे स्वस्थ और रोग रहित होते हैं. सभी पौधों में पुष्पन, फलन व कटाई एक साथ होती है.

इसका पत्ता थाली बनाने और सजावट के काम आता है.

टिश्यू कल्चर केला औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ साथ यह किसानों के लिए काफी लाभदायक भी है. किसान टिश्यू कल्चर केला की खेती से प्रति एकड़ साढ़े चार लाख रुपये तक कमा सकते हैं. यह फल विटामिंस और मिनरल्स से भरपुर है. लोग इसे हर मौसम में खाना पसंद करते हैं.इसमें कार्बोहाइड्रेट की प्रचुर मात्रा होती है, जिससे हमारे शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं. पका केला विटामिन ए, बी और सी का अच्छा स्रोत होता है. इसके नियमित सेवन से बहुत से बीमारियों का खतरा कम होता है. इसके अलावा यह गठिया, उच्च रक्तचाप, अल्सर और किडनी के विकारों से संबंधित रोगों से बचाव में भी सहायक होता है.केले से तैयार जैम,चिप्स, फिग, शीतल पेय का बाजार में बहुत मांग है.इसके तना से पेपर बोर्ड, टिश्यू पेपर और धागा बनाया जाता है. इसका पत्ता थाली बनाने और सजावट के काम आता है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

1 घंटा ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

8 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

9 घंटे ago