बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7973 अभ्यर्थी हुए सफल, परिणाम देखने के लिए क्लिक करें

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हुआ. सिपाही के 8415 रिक्त पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में 7973 अभ्यर्थी सफल रहे हैं. बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इंडिया रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में सिपाही के 8415 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सफल अभ्यर्थियों में सामान्य संवर्ग से 3072 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

वहीं आर्थिक रूप से कमजोर संवर्ग से 817, अनुसूचित जाति 1307, अनुसूचित जनजाति 82, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1470, पिछड़ा वर्ग से 980 और पिछड़ा वर्ग की 245 महिलाएं परीक्षा में सफल रही हैं. केंद्रीय चयन पर्षद के विशेष कार्य पदाधिकारी राज किशोर बैठा ने बताया कि चयन सूची में 36.7 प्रतिशत महिलाएं और 63.3 प्रतिशत पुरुष अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. सिर्फ गोरखा के लिए कर्नाकित रिक्ति के अनुरूप योग्य गोरखा अभ्यर्थी की अनुपलब्धता के कारण 169 पद रिक्त रह गए. वहीं अन्य सभी कोटि के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के सभी पद भर गए हैं.

सिपाही की भर्ती के लिए वर्ष 2020 से प्रक्रिया गतिमान है. लिखित परीक्षा के आधार पर 41,237 उम्मीदवारों को आरक्षण कोटिवार मेधाक्रमानुसार चयनित कर शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आहूत किया गया था. बाद में शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु 34090 उपस्थति हुए. वहीं अब परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है जिसमें कुल 7973 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. परिणाम देखने के लिए https://www.csbc.bih.nic.in/ क्लिक करें.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago