Bihar

बिहार के इस जिले में बीच सड़क पर मची बकरियों की लूट, तमाशा देख हर कोई था हैरान, जानें मामला

सोने-चांदी और रुपये की लूट आम बात है लेकिन बिहार में लोगों ने करीब 300 बकरियों को लूट लिया. मामला बिहार के अरवल का है. बीते मंगलवार को जिले के एनएच-139 पर उमैराबाद के समीप एक ट्रक से बकरी लूटने का मामला सामने आया. ट्रक का चालक पटना से बकरी लेकर कोलकाता जा रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने बकरियों को लूट लिया. कोई पैदल तो कोई बाइक से बकरी लेकर भागने लगा. इसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है.

बताया जाता है कि पहले ट्रक को प्रजनन के लिए रखे गए बड़े बकरे (बोका) को उतरवाने के लिए रोका गया. ट्रक रुकते ही ग्रामीणों ने प्रजनन के लिए रखे गए बकरा (बोका) उतारना शुरू किया जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और लगातार बकरियों को भी उतारने लगी. देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई और कई लोग बकरी लूट कर भाग गए. पल भर में ट्रक खाली हो गया.

पुलिस को घटना की जानकारी नहीं

ट्रक से कितनी बकरियों की चोरी हुई इसका अभी कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सका है. गिनती के बाद ही पता चलेगा. हालांकि कहा जा रहा है कि लोग 300 के आसपास बकरियों को लूटकर ले गए हैं. इस घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं है. सदर थाना अध्यक्ष शंभू पासवान से जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया.

लूटपाट के बाद गाड़ी लेकर भागा चालक

इधर, लूटपाट के बीच चालक किसी तरह वहां से ट्रक लेकर औरंगाबाद की तरफ भागा. इस घटना को लेकर उमैराबाद के समीप घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा. सड़क जाम की स्थिति बन गई थी. घटना की सूचना पर सदर थाने की पुलिस आई, लेकिन तब तक मामला खत्म हो चुका था. घटना को लेकर किसी ने अब तक थाने में लिखित शिकायत नहीं की है.

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

10 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

10 घंटे ago