Bihar

बिहार: गो’ली पर गो’ली दाग रहे शू’टर लेकिन 24 घंटे से बेहोश नहीं हो रहा आदमखो’र बाघ, ड्रोन से निगरानी, ऑपरेशन जारी

बगहा के आसपास के गांवों में पिछले 9 महीने से आदमखोर बाघ की दहशत है। 9 महीने में 6 लोगों को शिकार बना चुका है। इनमें से 5 की मौत भी हो चुकी है। बुधवार को इस आदमखोर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पूरी फौज मैदान में उतार दी। 60 फॉरेस्ट गार्ड, 5 वैन, 4 बड़े जाल, 2 ट्रेंकुलाइज गन, 2 ट्रैक्टर, 40 सीसीटीवी और एक ड्रोन की मदद ली गई।

टीम बाघ के करीब भी पहुंच गई। फॉरेस्ट गार्ड ने उसे ट्रेंकुलाइज गन से शूट भी कर दिया। लेकिन वो वहां से भाग निकला। टीम भी उसका पीछा करने लगी। ताकि वो जैसे ही बेहोश हो उसका रेस्क्यू किया जा सके। टीम जंगल में बाघ को 40 मिनट तक ढूंढती रही, लेकिन वो नहीं मिला। 5 मिनट के बाद बाघ को होश आने वाला था। फॉरेस्ट अधिकारियों ने आवाज लगाई कि ट्रेंकुलाइज गन से सिर्फ 45 मिनट तक बेहोश रहता है। भागो वो कभी भी होश में आ जाएगा।

बाघ को पकड़ने उतरी वन विभाग की पूरी टीम

वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (VTR) के हर्नाटांड़ वन क्षेत्र में इस टाइगर को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बाघ की उम्र 14-15 साल बताई जा रही है। वन विभाग के 5 वन क्षेत्र के लगभग 60 वनपाल, वनरक्षी और टीटी–पीपी के साथ ही तीनों थानों की पुलिस बल, एसटीएफ की जवान की तैनाती की गई है।

5 मिनट में होश में आ जाता बाघ, भागी टीम

बाघ को रेस्क्यू करने में लगे टीम को बुधवार की शाम सफलता मिलते-मिलते रह गई। वन विभाग अपने सभी संसाधनों के साथ जंगल के अंदर घुसकर बाघ पर ट्रेंकुलाइजर गन से सटीक निशाना लगा दिया। इंजेक्शन पर बाघ के बाल भी नजर आए लेकिन आदमखोर का कहीं पता नहीं चला। वन विभाग की टीम 40 मिनट तक बाघ को ढूंढती रही। जैसे ही 40 मिनट पूरा हुआ टीम के लोग वहां से भाग खड़े हुए, क्योंकि 45 मिनट में बाघ अपने होश में आ जाता।

गुरुवार की सुबह बाघ फिर जंगल से निकलकर वन कर्मियों और लोगों के भीड़ के सामने फील्ड में टहलते नजर आया। जब तक वन विभाग के लोग बाघ को पकड़ने की तैयारी करते तब तक फिर से निकलकर जंगल में चला गया।

टाइगर और टीम के बीच 10 दिनों से चल रही आंखमिचौली

इस टाइगर ने पिछले 10 दिनों में दो लोगों को अपना शिकार बनाया है। 12 सितंबर को बैरिया कला निवासी गुलबंदी देवी को बाघ ने शिकार बनाया। जिसके बाद टाइगर के हर एक्टिविटी पर नजर रखी जाने लगी। वन विभाग के 25 – 25 वन कर्मी टीम बनाकर तीन शिफ्ट में बाघ की निगरानी का काम शुरू किया गया। इसके लिए 40 कैमरे भी लगाए गए।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

15 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

23 घंटे ago