बेगूसराय गोलीबारी कांड को लेकर जहां बिहार में जमकर सियासत हो रही है, वहीं जानकारी मिल रही है कि पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो अपराधियों को उठाया है। उनसे पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा।
बता दें कि बेगूसराय में साइको किलरों ने जमकर उत्पात मचाया था। अपराधियों ने 30 किलोमीटर तक गोलीबारी की। इस दौरान जो भी मिले उन्हें गोली मार दी। अपराधियों ने इस दौरान 11 लोगों को गोली मारी दी। इसमें एक लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य लोग घायल है, जिनका इलाज चल रहा है।
वहीं इस मामले में बगूसराय पुलिस ने अपराधियों की सूचना देने वालों के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही सूचना देने वालों का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस ने इसके लिए दो संपर्क नंबर जारी किये हैं। 9431822953 या 9431800011 पर कॉल, एमएमएस और व्हाट्सअप के माध्यम से पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।
वहीं बेगूसराय पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने के आरोप में सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। घटना को लेकर फुलवडिया थाना के शशिभूषण सिंह, जीरोमाइल ओपी के मुकरु हेम्ब्रम, चकिया ओपी के विनोद प्रसाद, तेघड़ा थाना के कृष्ण कुमार, एफसीआई ओपी के रमेंद्र कुमार यादव, बरौनी थाना के संजय कुमार और बछवाड़ा थाना के रामकिशोर सिंह को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…