बिहार: बालू माफियाओं ने IAS ऑफिसर पर किया हमला, बॉडीगार्ड का हाथ तोड़ा

बिहार में बालू माफियाओं ने एक आईएएस ऑफिसर पर हमला किया है. इस हमले में बॉडीगार्ड का हाथ टूट गया है. मामला रोहतास जिला के डेहरी से जुड़ा है. दरअसल डेहरी थाना क्षेत्र के कोल डिपो के पास अवैध बालू को लेकर छापामारी करने डेहरी के एसडीएम समीर सौरभ गए थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया गया. इस दौरान एसडीएम का बॉडीगार्ड घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

घटना डिहरी के कोल डिपो के पास की है. बताया जाता है कि इस दौरान 20 से अधिक बालू लदे ट्रैक्टर भी जप्त किए गए हैं. वही प्रशासन की टीम पर पथराव कर कई बालू लदे ट्रैक्टर को माफिया तंत्र द्वारा जबरन छुड़ा कर ले जाया गया.

डिहरी के एसडीएम और आईएएस समीर सौरभ ने बताया कि छापामारी के दौरान दो-तीन जगह पथराव की वारदात हुई है. स्थानीय प्रशासन माफिया तंत्र को चिन्हित कर रही हैं. उन्होंने बताया कि अभी भी कई जगह अवैध रूप से बालू डंपिंग किया गया है. जिसकी धरपकड़ की जा रही है. बता दें कि एसडीएम फिलहाल सुरक्षित है. इसके अलावा इस पथराव में कई पुलिसकर्मी को भी चोट लगने की सूचना है.

एसडीएम IAS समीर सौरभ ने बताया कि उपद्रवी तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है. जिन लोगों ने पथराव किया है. इस पथराव में उनके एक गार्ड को चोट आई है, जिसका इलाज चल रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि जिस जमीन पर अवैध रूप से बालू का कारोबार किया जा रहा है उस जमीन के मालिक पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा. जो भी ऊपर भी हैं वह बक्से नहीं जाएंगे. बता दें कि छापामारी के दौरान तीन अलग-अलग जगहों पर एसडीएम के ऊपर हमला किया गया लेकिन एसडीएम बाल बाल बच गए लेकिन उन्हें बचाने में उनका अंगरक्षक बुरी तरह घायल हो गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

3 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

3 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago