बिहार: 5 दिन की बच्ची के श’व को लेकर दुर्गा मंदिर पहुंची महिला, बोली- चुपचाप क्यों बैठी हो, लौटा दो सांसे..फिर हुआ ये…

बॉलीवुड फिल्मों या फिर सिरियल में आपने हीरो या हीरोइन की मौत के बाद उनकी मां को भगवान के दर पर जाकर जोर-जोर से रोते-बिलखते तो जरूर देखा होगा. जिसके बाद हिरो या हीरोइन जिंदा होकर लौट आती थी. लेकिन क्या असल जिंदगी में भी ऐसा संभव हैं. दरअसल, इसी से जुड़ा एक मामला आरा के भोजपुर से आया है. यहां एक पांच दिन की मासूम की मौत हो गई. इसके बाद बच्ची के परिजन शव को गोद में लेकर मां दुर्गा के मंदिर पहुंच गई. जहां एक महिला ने भगवान से हाथ जोड़कर कहा- ‘मां चुपचाप क्यों बैठी हो..लौटा दो ‍बच्ची की सांसे. महिला को रोते-बिलखते देख वहां मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

लोगों ने समझा-बुझाकर वापस लौटाया

बता दें कि मामला आरा के शिवगंज इलाके का है. यहां बीते दिनों पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा बाजार निवासी चंदन केशरी की नवजात बेटी की मौत हो गई. इसके बाद बच्ची की बुआ मासूम के शव को लेकर दुर्गा के मंदिर पहुंच गई और मंदिर के गेट पर बैठकर बोलने लगी, हे मां दुर्गे क्यों बेजान बनकर बैठी हुई हो, लौटा दो बच्ची की सांसे. महिला ने सवालिया लहजे में मां दुर्गा से यह भी पूछा कि ‘आखिर जब सांसे ही छिननी थी, क्यो दी ये जिंदगी. ले लो सबकुछ और लौटा दो सांसे….महिला के इस रोते-बिलखते देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. जिसके बाद लोगों ने समझा-बुझाकर महिला को वापस घर भेजा.

नवजात की हुई थी मौत

मामले को लेकर मृतक बच्ची के पिता चंदन केशरी ने बताया कि पांच दिन पहले पीरो के एक निजी अस्पताल में उसकी पत्नी खुशबू देवी को बच्ची हुई थी. रविवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. पेट में दर्द शुरू हुआ, फिर गैस बनने लगा. हमलोग उसे पीरो अस्पताल में इलाज के लिए ले गए. वहां से आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मेरी बहन शव को दुर्गा माता के मंदिर ले आई.

चंदन गांव में ही अंडा बेचता है। उसने बताया कि यह पहली बेटी थी. एक साल पहले 2021 में ही उसकी शादी खुशबू से हुई थी. चंदन ने बताया कि मेरी बहन मां दुर्गा की बहुत पूजा करती है. इसलिए बच्ची की मौत के बाद अस्पताल से ही शव को लेकर माता के दरबार में आ गई. हालांकि चंदन अपनी बहन और परिवार के सदस्य को समझा-बुझाकर घर ले गया.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

7 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

8 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

16 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

16 घंटे ago