Bihar

बिहार में अगले 48 घंटे तक बना रहेगा व’ज्रपात के साथ बा’रिश का मौसम, 27 जिलों के लिए अलर्ट जारी

पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान बिहार वासी अब मौसम सुहाना होते ही राहत महसूस करने लगे हैं. बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो चुका है और मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए एक साथ 27 जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगातार कम दवाब का क्षेत्र बनने से मानसून एक्टिव हुआ है जिससे मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनने लगी है.

जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उसमें सीतामढ़ी, पटना, वैशाली, शिवहर, मुजफ्फरपुर ,नालंदा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी,नवादा जहानाबाद, गया, खगड़िया, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, जमुई, सहरसा, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, बांका, कटिहार और भागलपुर शामिल है. मौसम विभाग और आपदा प्रंबधन विभाग ने इस दौरान लोगों से साफ तौर से अपील की है कि लोग खुले में नहीं रहें,किसान खेतों में नहीं रहें और पेड़ के नीचे किसी भी हालत में नहीं ठहरें क्योंकि खतरनाक वज्रपात से जान जा सकती है.

यहां तक कि आपदा विभाग ने किसानों से पशुओं को भी सुरक्षित जगहों पर रखने की अपील की है। वज्रपात से बिहार के अलग-अलग जिलों में अबतक लगभग 110 लोगों की जान जा चुकी है और सभी को राज्य सरकार की तरफ से आपदा कोष से 4-4लाख रुपए का मुआवजा देना पड़ा है. मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए नेपाल से सटे इलाकों को भी फिर से अलर्ट किया गया है साथ आपदा कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. पटना में भी मौसम का मिजाज बदल चुका है और सुबह से धूप नहीं निकली है जिससे लोगों को उमस से राहत मिल रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

10 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

14 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

19 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

19 घंटे ago