LNMU का नया कारनामा, छात्र के एडमिट कार्ड पर लगाई राज्यपाल फागू चौहान की फोटो

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) का फिर एक नया कारनामा सामने आया है। बीए पार्ट थ्री के छात्र को जो एडमिट कार्ड जारी किया गया है उसमें बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान का फोटो लगा दिया गया है। महामहिम राज्यपाल का फोटो लगा एडमिट कार्ड अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। जो विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

ऐसा सिर्फ ब‍िहार में ही हो सकता है। एडमिट कार्ड पर छात्र की जगह गवर्नर की तस्वीर लगा दी गयी। जी हां हम बात कर रहे हैं दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की जिसके कारनामे की चर्चा आए दिन होती रही है। इस बार भी हो रही है। इस बार तो विश्वविद्यालय ने स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है।

एडमिट कार्ड में छात्र की फोटो की जगह बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान की तस्वीर लगा दी गयी है। यह एडमिट कार्ट बीते गुरुवार को जारी किया गया था। जिसमें रविश कुमार सानू जो कि बीडी कॉलेज बेगूसराय का छात्र है उसके एडमिट कार्ड में बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान की तस्वीर लगी है। जब इस बात की खबर छात्रों को हुई तब विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। मामला अब तुल पकड़ने लगा है। सोशल मीडिया पर भी यह तेजी से वायरल हो रहा है। जो यूनिवर्सिटी की कार्यशौली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विवि में स्नातक के स्टूडेंट के अंक प्रमाण पत्र में 100 नंबर की परीक्षा में 151 नंबर देने का मामला सामना आया था। जिसे लेकर भी यूनिवर्सिटी विवादों में आ गयी थी। इस मामले को छात्र अभी भूले भी नहीं थे कि फिर से एक गलती यूनिवर्सिटी ने कर दी।

Avinash Roy

Recent Posts

ईख अनुसंधान संस्थान पूसा के छह प्रभेद को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब बिहार के अलावा अन्य राज्यो में भी होगी व्यवसायिक खेती प्रजनक

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…

24 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…

50 मिनट ago

NDRF की टीम ने RSB इंटर विद्यालय में सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, मॉक ड्रिल से दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

10 घंटे ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

22 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

23 घंटे ago