अचानक से आधी रात को मास्क और टोपी लगाकर PMCH पहुंच गये डिप्टी CM: दुर्दशा देख बिफरे, बोले- सब बोल रहे झूठ, लिया जाएगा एक्शन

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मंगलवार की रात करीब 12 बजे सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करने के लिए निकल पड़े. पीएमसीएच, न्यू गार्डिनर अस्पताल और गर्दनीबाग अस्पताल का उन्होंने रात में निरीक्षण किया. जहां भी व्यवस्था में कमी दिखी वहां उन्होंने जमकर फटकार लगाई और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया. तेजस्वी यादव ने कहा कि सख्त लहजे में कहा कि ऐसी व्यवस्था एक दम बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सबसे पहले तेजस्वी यादव प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में पहुंचे. यहां कई डॉक्टर ड्यूटी से गायब होकर आराम फरमाने चले गए थे. इस दौरान ड्यूटी से गायब डॉक्टरों को बुलाया गया. पूछा गया कि कहां गए थे तो पता चला कि वो लोग खाने के लिए चले गए थे. इस पर तेजस्वी यादव ने फटकार लगाई कि जब रात में 10 बजे से ड्यूटी है तो खा कर क्यों नहीं आए?

आपको लिखना नहीं आता?

तेजस्वी यादव ने फटकार लगाते हुए चिकित्सक से सवाल किया कि कितने दिनों से पीएमसीएच में काम कर रहे हैं? कितने दिनों का एक्सपीरियंस है? रजिस्टर में टाइमिंग मेंशन नहीं करने को लेकर भी उन्होंने क्लास लगा दी. तेजस्वी यादव ने डॉक्टर से कहा कि आपको लिखना नहीं आता है? कहां से पढ़े हैं? तेजस्वी यादव के इस एक्शन को देखकर चिकित्सक शांति से खड़े होकर सुनते रहे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि आपकी दस बजे से ड्यूटी है. आप दस बजे आते हैं उसके बाद खाने जाते हैं. उसके बाद तीन घंटे देर से आते हैं? तेजस्वी यादव ने अस्पताल में वरीय अधिकारी से कहा कि सबकी रिपोर्ट चाहिए. अगर वो दोषियों पर कार्रवाई नहीं करेंगे तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस पर अधिकारी ने जवाब दिया कि सब पर कार्रवाई होगी.

कुत्ता देखकर भड़के तेजस्वी

अस्पताल में तेजस्वी यादव कुत्ता देखकर भड़क गए. उन्होंने कहा कि अस्पताल में कुत्ता घूम रहा है और हम खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं. शव पड़ा हुआ है लेकिन रिपोर्ट करने वाला कोई नहीं है. पीएमसीएच के बाद न्यू गार्डिनर हॉस्पिटल और गर्दनीबाग हॉस्पिटल का भी तेजस्वी यादव ने औचक निरीक्षण किया.

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

1 घंटा ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

2 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

3 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

13 घंटे ago