राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद दिनेश सिंह को पटना एयरपोर्ट पर डिटेन किया गया है। बताया जा रहा है कि दिनेश सिंह के पास कैश बरामद किया गया है। जिसके बाद उनसे पूछताछ जारी है।
दिनेश सिंह को लेकर पटना एयरपोर्ट से जो ताजा जानकारी आई है उसके मुताबिक दिल्ली से पटना वापसी के बाद उन्हें रोका गया है। उनके पास कैश होने की जानकारी मिली थी। खबर यह भी आ रही है कि दिनेश सिंह को वहां रोके जाने के बाद इनकम टैक्स विभाग और संबंधित डिपार्टमेंट के अधिकारी भी पहुंचे हैं।
दिनेश सिंह स्थानीय निकाय कोटे से जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद हैं। उनकी पहचान नीतीश कुमार के करीबी नेताओं के तौर पर की जाती है। नीतीश कुमार दिनेश सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने जाते रहे हैं। दिनेश सिंह की पत्नी वीणा देवी फिलहाल रालोजपा से लोकसभा सांसद हैं।
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…