गया के विष्णुपद मंदिर में घुसे मंत्री इसराइल मंसूरी, पहली बार किसी मुस्लिम के प्रवेश से बवाल, बीजेपी की तीखी प्रतिक्रिया

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, ताजा मामला बिहार के गया से सामने आया है जहां नीतीश कुमार गया के विष्णु पद मंदिर (Vishnupad Temple Gaya) में पूजा अर्चना करने पहुंचे। लेकिन इस दौरान वो अपने साथ बिहार सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी (Mohamed Israel Mansoori) को अपने साथ ले गए।

गौर हो कि गया के विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के मुख्य द्वार पर अहिंदू प्रवेश वर्जित लिखा हुआ है। लेकिन नीतीश कुमार अपने साथ मुस्लिम नेता को साथ लेकर चले गए।

इस मामले की खबर लगते ही वहां बवाल मच गया और सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्सा देखने को मिल रहा है यूजर्स इस बात को लेकर सीएम नीतीश कुमार से नाराजगी जता रहे हैं। वहीं कुछ इसे बेवजह का मुद्दा भी कह रहे हैं।

वहीं बीजेपी ने भी इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य और भाजपा के बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने इसे लेकर आक्रोश जताया है।

वहीं इस संबंध में बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सह गया के प्रभारी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ कि मैं सीएम नीतीश कुमार के साथ विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

16 मिनट ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

5 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

10 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

10 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

11 घंटे ago