बेतिया के लौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक विनय बिहारी हाथी पर चढ़कर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे हाथी पर उनका एक बॉडीगार्ड भी बैठा हुआ है, जो विधायक को राइफल देते दिख रहा है। विधायक राइफल से एक राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुपों में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगावां बाजार के समीप रमना मैदान परिसर का है। वहां शुक्रवार के दिन कंस वध मेला में विधायक ने हाथी पर सवार होकर राइफल से फायरिंग की।
इस मामले में एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे ने बताया कि जानकारी नहीं है। वीडियो सामने आने पर जांच की जाएगी। वहीं विनय बिहारी ने बताया कि कंस वध मेले का आयोजन पुराने जमाने से होता आ रहा है। इस मौके पर शस्त्र की पूजा भी होती है। इसी परंपरा के तहत उन्होंने फायरिंग की है। लेकिन, विरोधियों ने साजिश के तहत वीडियो बनाकर मामले को दूसरा मोड़ दे दिया। विरोधी हमें बदनाम करना चाहते हैं।
2019 में भी की थी फायरिंग, पुलिस ने राइफल किया था जब्त
बता दें कि साल 2019 में भी विधायक ने इसी कंस वध मेला में हाथी पर बैठकर फायरिंग की थी। वह (लाइसेंसी) राइफल इनकी पत्नी के नाम पर था। तब भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। राइफल जब्त कर लिया गया था।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…