बिहार में खाद बिक्री की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने राज्य सरकार को इसे तीन दिनों में सुधारने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता से बाहर हुए अभी एक महीने भी नहीं बीते है, लेकिन बिहार सरकार के भ्रष्टतंत्र की अद्भुत व्यवस्था अभी से ही दिखनी शुरू हो गयी है। खेती के इस मौसम में यूरिया किसानों की जरुरत बनी हुई है लेकिन यूरिया बिक्री केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों को यूरिया के साथ जबर्दस्ती कुछ न कुछ अन्य सामग्रियां खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है आपको यूरिया तब ही मिलेगा जब आप साथ में कीटनाशक या कोई अन्य वस्तु खरीदेंगे। इस तरह से किसानों से जबरन 500-700 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है।
चंपारण के किसानों का दिया हवाला
डा जायसवाल ने कहा कि पिछले तीन दिनों से मैं चंपारण का दौरा कर रहा हूं और हर जगह किसानों से इसी तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं। यहां तो हालात और विषम हैं, यहां के किसानों को यूरिया के साथ जबरन मच्छरदानी- छाता खरीदने पर विवश किया जा रहा है।
अफसरों की मिलीभगत का लगाया आरोप
उन्होंने बताया कि इस विषय में जानकारी लेने पर पता चलता है कि दुकानदारों से जबर्दस्ती ऐसा करवाया जा रहा है। ऐसा करने के लिए वह विवश हैं उनकी विवशता है, क्योंकि ऐसा करने के लिए जिला पदाधिकारियों और थोक विक्रेताओं द्वारा कहा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए इस कारण देते हैं कि किसान अपनी न्यूनतम व्यवस्थाएं पूरी कर सकें। मेरी बिहार के तमाम किसान भाइयों से अपील है कि यूरिया के मूल्य से अधिक एक रुपया भी किसी को न दें। यदि उनके क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा यूरिया के साथ कोई अन्य वस्तु लेने का दबाव बनाया जा रहा है तो अविलंब इसकी एफआइआर दर्ज कराएं।
तीन दिन में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम
भाजपा किसान मोर्चा के पूरे प्रदेश भर के मंडल अध्यक्षों से अपील करते हुए डा. जायसवाल ने कहा कि यदि आपके प्रखंडों में भे अगर चंपारण की तरह धांधली चल रही है तो लिखित में प्रदेश को दें। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की धांधली केवल बिहार में हो रही है। इसमें सुधार के लिए हम बिहार सरकार को तीन दिनों की मोहलत देते हैं, अगर तीन दिनों में व्यवस्था ठीक नहीं की गई और किसानों को मजबूर किया गया कि यूरिया के साथ कुछ जरुर खरीदें तब ही यूरिया मिलेगा तो बिहार भाजपा किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में बिहार सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…