बिहार: वेतन रिलीज करने के लिए शिक्षक से घूस मांग रहा था शिक्षा विभाग का किरानी, निगरानी ने धर दबोचा

निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये घूस लेते एक लिपिक (Cleark) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी लिपिक को अपने साथ पटना ले गई है. आरोपी बेगूसराय जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत क्लर्क किशोर कुमार मिश्रा है जो एक नियोजित शिक्षक से वेतन रीलीज करने के एवज में घूस मांग रहा था. फिलहाल निगरानी की टीम किशोर कुमार मिश्रा से पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि बखरी अनुमंडल के मध्य विद्यालय हेमनपुर में पदस्थापित नियोजित शिक्षक दिनेश कुमार का वेतन लंबे समय से भुगतान नहीं हो पाया था. बार-बार किरानी किशोर कुमार मिश्रा के द्वारा दिनेश कुमार से पैसे की मांग की जाती थी. दिनेश कुमार से वेतन रिलीज करने के एवज में दस हजार की मांग की गई थी. इस बात की सूचना दिनेश कुमार ने निगरानी विभाग को दी, तब जाकर आज रंगे हाथ किशोर कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया.

हालांकि इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए जांच की बात कही है. जिला शिक्षा पदाधिकारी शर्मिला कुमारी ने कहा है की सूचना मिल रही है कि कार्यालय में निगरानी की कार्रवाई हुई है. अब शिक्षा विभाग के स्तर से भी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि मामले की सत्यता क्या है.

वहीं, निगरानी विभाग के डीएसपी शिव कुमार ने बताया कि 27 मई को ही नियोजित शिक्षक दिनेश कुमार के द्वारा आरोपी लिपिक किशोर कुमार मिश्र के विरुद्ध आवेदन दिया गया था. आवेदन के आलोक में ही निगरानी ने यह कार्रबाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ के बाद निगरानी की टीम पटना ले गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago