बिहार: स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ा हादसा ,स्कूल की छत से नीचे गिरे 17 बच्चे, 6 की हालत गंभीर

बिहार के औरंगाबाद में गया-गोह रोड मुख्य पथ नेशनल हाइवे 120 पर पूंदौल गांव के समीप डीएन आवासीय पब्लिक स्कूल में अचानक छत की रेलिंग टूटने से 17 बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में हादसे में घायल सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी हुई है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे बच्चे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को डीएन आवासीय पब्लिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कार्यक्रम देख रहे बच्चे छत की रेलिंग पर बैठे हुए थे। कुछ बच्चे सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत की रेलिंग टूटने से बच्चे हादसे का शिकार हो गए।

अस्पताल परिसर में जुटी भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की काफी ज्यादा भीड़ जमा हो गई। इतने सारे बच्चे को एक साथ घायल देख अस्पताल कर्मियों को इलाज करने में काफी ज्यादा दिक्कत होने लगी। लेकिन फिर भी चिकित्सकों द्वारा सभी घायल बच्चों का यथासंभव इलाज करने की कोशिश किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गोह थाना की पुलिस अस्पताल परिसर पहुंचकर सभी घायल बच्चों का हालचाल जाना। हादसे में 6 बच्चों की स्थिति नाजुक देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गया रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में घायल बच्चे के परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज के लिए बाहर ले गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

10 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

10 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

11 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

11 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

17 घंटे ago