दलित, पासवान हूं इसलिए अपमानित किया – विजय सिन्हा पर बरसे कार्यकारी स्पीकर महेश्वर हजारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा के स्पीकर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी के बजाय जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव को सौंप दी। इससे डिप्टी स्पीकर हजारी नाराज हो गए। उन्होंने विजय सिन्हा पर दलित समाज से आने पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगा दिया। हालांकि विजय सिन्हा का कहना है कि वरिष्ठ नेता होने के चलते उन्होंने नरेंद्र नारायण का नाम लिया, इसमें कोई राजनीति नहीं है।

विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद महेश्वर हजारी को बिहार विधानसभा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले महेश्वरी हजारी बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर थे। अब कार्यकारी स्पीकर बनें महेश्वर हजारी ने बुधवार को कहा कि विजय सिन्हा जाते-जाते सामंतवादी सोच का परिचय देकर गए। दलित-पासवान समाज से आने के कारण सिन्हा ने उन्हें अपमानित किया। नियमों के तहत उन्हें डिप्टी स्पीकर को सदन का कार्यभार सौंपना था। मगर इसके खिलाफ जाकर उन्होंने डिप्टी स्पीकर के बजाय किसी ओर को सदन की कार्यवाही का संचालन सौंपा।

इस्तीफे के बाद विजय सिन्हा मीडिया से मुखातिब हुए। उनसे पूछा गया कि उन्होंने हजारी के बजाय नरेंद्र नारायण का नाम क्यों लिया? इस पर उन्होंने कहा कि विधानसभा में वरिष्ठ सदस्य होने के चलते उन्होंने नरेंद्र नारायण का नाम लिया। नाम लेने में क्या दिक्कत है। कार्यवाही तो वैसे भी डिप्टी स्पीकर ही चलाएंगे।

अवध बिहारी चौधरी होंगे नए विधानसभा अध्यक्ष

बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई महागठबंधन सरकार बनने के बाद बुधवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया। सत्र शुरू होते ही विजय सिन्हा ने स्पीकर पद से इस्तीफा दे दिया। अब नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। आरजेडी विधायक अवध बिहारी चौधरी गुरुवार को स्पीकर पद के लिए नामांकन करेंगे। शुक्रवार को फिर से सदन की कार्यवाही चलेगी और अवध बिहारी चौधरी नए अध्यक्ष बनेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

2 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

2 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

3 घंटे ago