शहीद दिवस समारोह से स्पीकर हुए बाहर, विजय सिन्हा के लिए कुर्सी भी नहीं लगाई गई,माल्यार्पण के बाद वापस लौटे

बिहार विधानसभा में शहीद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar), उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) समेत कई नेता इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। लेकिन खास बात यह रही कि विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा के लिए कार्यक्रम स्‍थल पर कुर्सी नहीं लगाई गई। सीएम व डिप्‍टी सीएम समेत अन्‍य लोगों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। इस दौरान विधानसभा अध्‍यक्ष अपने कार्यालय कक्ष में मौजूद रहे।

सप्‍तमूर्ति के पास शहीद दिवस समारोह का आयोजन

दरअसल सप्‍तमूर्ति के पास समारोह का आयोजन हो रहा है। इसमें सीएम, डिप्‍टी सीएम समेत कई नेता पहुंचे। सभी के बैठने की व्‍यवस्‍था की गई थी लेकिन विजय सिन्‍हा के लिए कुर्सी नहीं लगाई गई थी। सभी नेता कुर्सी पर बैठे थे। सीएम नीतीश कुमार के एक ओर तेजस्‍वी यादव तो दूसरी ओर जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह समेत अन्‍य नेता बैठे थे।  लेकिन वहां विजय सिन्‍हा के लिए कुर्सी नहीं थी।

संवैधानिक पद से हटने के बाद बोलेंगे कुछ भी

विजय कुमार सिन्‍हा ने शहीद स्‍मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद वे अपने कार्यालय लौट गए। उन्‍होंने कहा कि यह दिवस प्रेरणा लेने का है। शहीदों को याद करने से प्रेरणा मिलती है। ऊर्जावान महसूस करते हैं। इस दौरान ताजा घटनाक्रम पर सवाल पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि जब तक संवैधा‍निक पद पर हैं, वे कुछ नहीं बोल सकते। हट जाएंगे तब खुलकर बोलेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

3 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

10 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

17 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

18 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

19 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

19 घंटे ago