RCP सिंह ने दिया इस्तीफा, JDU को बताया डूबता जहाज, नया संगठन बनाने का संकेत

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से है जो सियासी गलियारें से आ रही है। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान शनिवार को उन्होंने किया है।

आरसीपी सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग शीशे के घर में रहते हैं वो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते। इससे पहले भी आरोप लगाये गये क्या कर लिए। आरसीपी सिंह ने यह तक कह दिया कि सात जन्मों में भी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। जिसने नोटिस भेजा है उसने मेरे नाम के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री लिखे हैं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बोलने में उन्हें शर्म लग रहा है क्या?

आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू डूबता हुआ जहाज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जेडीयू का झोला ढोने से कोई फायदा नहीं होने वाला। मेरी इमेज को जान-बुझकर खराब करने की कोशिश की जा रही है। जालसाज लोगों को अब यही सब काम बचा है।

JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को उनकी ही पार्टी की तरफ से नोटिस जारी कर यह पूछा गया था कि 2013-2022 के बीच इतनी संपत्ति उन्होंने कैसे बनाई? मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बताया कि उनकी एक बेटी आईपीएस और दूसरी अधिवक्ता है। 2010 से ही दोनों बेटियां इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करती आ रही हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि उनके पिता भी सरकारी नौकरी में थे। उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति हमारी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी।

आरसीपी सिंह ने कहा कि जमीन की खरीद कई टुकड़े में हुई थी। कुछ मामला जमीन के बदले जमीन का भी है। शहर की तुलना में गांव की जमीन सस्ती होती है। जमीन खरीद में उनके बैंक अकाउंट से एक रुपये का भी लेन-देन नहीं हुआ है। हमारे ऊपर जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं वो निराधार है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

42 मिनट ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

12 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

13 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

15 घंटे ago