बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शमशेर बहादुर सिंह का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और कई बार हवेली खड़गपुर के विधायक रहे समाजवादी नेता शमशेर जंग बहादुर सिंह का गुरुवार को खड़गपुर स्थित आवास पर निधन हो गया। सिंह उच्च समाजवादी नेता के रूप में प्रतिस्थापित थे। ये 1977 में जनता पार्टी के कर्पूरी ठाकुर की सरकार में श्रम विभाग के मंत्री थे।

इससे पूर्व 1967 और 1969 में ये हवेली खड़गपुर से बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित घोषित हुए थे। इन्होंने खड़गपुर में एकमात्र अंगीभूत डिग्री कॉलेज हरि सिंह महाविद्यालय सहित नरेन्द्र सिंह महाविद्यालय की भी स्थापना अपनी भूमि दान देकर की । एक बड़े जमींदार घराना का होते हुए भी ये सदैव समाज के अंतिम तबकों की लड़ाई लड़ते रहे।ये कई दशक तक राजनीति में सक्रिय रहे और क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय थे।

वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी अत्यंत निकट थे और 1995 में समता पार्टी से हवेली खड़गपुर से चुनाव लड़े थे। ये अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ कर गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर राजकीय सम्मान के साथ इनका अंतिम संस्कार होगा। वहीं के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक ब्यक्त किया है।

उन्होंने मंत्री के परिजनों से फोन पर बातचीत कर सांत्वना दिया है। इधर मंत्री के निधन की खबर सुनते ही आसपास के लोग भी घरों पर अंतिम दर्शन करने को लेकर उमर पड़े हैं। इनके निधन पर परिजन सहित जिले वासियों में शोक की लहर है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago