बिहार: पूजा में चढ़ाई शराब, प्रसाद के बहाने ग्रामीणों ने खूब पी, जहरीली शराब से 11 की गई जान

छपरा के मकेर में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा 11 पहुंच गया। बुधवार से शुरू हुआ मौत का सिलसिला शुक्रवार तक जारी रहा। अभी भी 35 की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि 14 लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी। ग्रामीणों के अनुसार, यह शराब प्रसाद के रूप में देवी को चढ़ाई गई थी। इसके बाद लोगों ने इसे पी थी।

गवई पूजा में चढ़ाई जाती है शराब

शुक्रवार की सुबह छपरा सदर अस्पताल में भर्ती बीमार लोगों ने बताया कि बुधवार को गांव में गवई पूजा थी। यहां मान्यता है कि इस पूजा में देवी को शराब चढ़ाई जाती है। वहीं, पूजा के बाद लोग प्रसाद के रूप में शराब पीते हैं। इसी तरह बुधवार को भी हुआ। एक साथ कई ग्रामीणों ने प्रसाद के बहाने शराब का खूब सेवन किया, इसके बाद एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

पहले बेचैनी, फिर आंखों की रोशनी गई

ek ग्रामीण के अनुसार शराब के सेवन के कुछ देर के बाद लोगों में बेचैनी होने लगी। आंख से कम दिखने के शिकायत के साथ उलटी दस्त की भी होने लगी। इसके बाद लोगों को अस्पताल ले जाया गया। सभी को इलाज के लिए अलग-अलग जगह भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम तक इनमें से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 35 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव में ही होती है देसी शराब की बिक्री

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में ही कुछ लोगों द्वारा देसी शराब का बिक्री की जाती है। बुधवार को भी वहीं से प्रसाद के लिए शराब मंगाया गया था। जहां लोगों ने पूजा के बाद इसका सेवन किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर कई जगहों पर शराब की बिक्री होती है। घटना के बाद पुलिस द्वारा छापेमारी कर शराब के कारोबारी विश्वकर्मा महतो को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। जबकि एक कारोबारी फरार है।

इनपुट: दैनिक भास्कर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago