बिहार: अज्ञात युवकों ने प्रेमी के खून से प्रेमिका की भरवाई मांग, Video Viral होने के बाद परिजनों ने उठाया बड़ा कदम

बिहार के मुंगेर जिले में शादी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. हवेली खड़गपुर में स्थित झील घूमने आए प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करा दी गई. वहां मौजूद लोगों ने पहले युवक की अंगुली कटवाई फिर खून से युवती की मांग भरवाई. इसके बाद घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया. वीडियो सार्वजनिक होते ही सनसनी फैल गई. परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्‍होंने दोनों की औपचारिक और पूरे विधि-विधान से शादी करवाने का फैसला लिया.

जानकारी के अनुसार, मुंगेर में पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में अज्ञात लोगों द्वारा एक प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवाते हुए देखा जा सकता है. लोगों ने खड़गपुर झील घूमने आए प्रेमी जोड़े में से युवक की अंगुली कटवाई, फिर उसकी खून से युवती की मांग भरवा दी. वहां मौजूद लोगों ने उन इस सारे वाकये का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो को देखकर लड़के के परिजनों ने लड़की को बदनामी से बचाने के लिए दोनो की शादी करवाने का फैसला लिया.

वायरल वीडियो की छानबीन की गई तो यह वीडियो हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित खड़गपुर झील का निकला. प्रेमी जोड़े की खून से मांग भरवाने का मामला चर्चा में है. बाद में पता चला कि यह वीडियो 21 अगस्त का है. युवक-युवती हवेली खड़गपुर स्थित झील घूमने गए थे. दोनों के बीच 2 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान मिथलेश कुमार के तौर पर की गई है. मिथलेश बरियारपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी महेश प्रसाद गुप्ता के बेटे हैं. वहीं, लड़की की पहचान शामपुर थाना क्षेत्र के बनारसी वासा गांव की निवासी के तौर पर की गई है. युवती हवेली खड़गपुर में रहकर पढ़ाई करती है.

जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त को प्रेमी जोड़ा झील घूमने गए थे. बताया जाता है कि वहां 6 की संख्या में मौजूद अज्ञात युवकों ने लड़की और लड़के को एक झाड़ी के पास बिठाकर पूछताछ करने लगे, जिसके बाद आरोपियों ने गलत आरोप लगाकर पहले लड़के को पत्थर से उंगली करवाई और फिर लड़की की मांग भरवा दी. इस मामले में मिथलेश के चाचा किशोर कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका भतीजा 21 अगस्त को झील गया था. घटना का वीडियो वायरल हुआ तब उसने पूरी बात उनलोगों को बताई. किशोर कुमार ने बताया कि पुलिस भी आई थी और उन लोगों से जानकारी लेकर गई है.

इनपुट: न्यूज18

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

20 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

20 घंटे ago