बिहार में बड़ा ऐलान, पशुओं की अप्राकृतिक मौत पर पशुपालकों को दिया जाएगा मुआवजा, जानें किस जानवर के लिए मिलेगी कितनी राशि

बिहार में अब मानव की तरह पशुओं की अप्राकृतिक मौत पर भी सरकार मुआवजा देगी. महागठबंधन की सरकार में पशु पालकों के लिए मुआवजा नीति तैयार की गयी है. अब पशुपालकों को उनके पशुओं के प्राकृतिक मौत पर मुआवजा मिलेगा. खास तौर पर गाय और भैंस पालने वालों के लिए यह एक बड़ी राहत होगी.

भैंस की मौत हो जाने पर मिलेंगे 30,000

गाय और भैंस की मौत हो जाने पर हर पशु के हिसाब से 30,000 दिये जाएंगे. हालांकि एक परिवार को अधिकतम 3 पशुओं का ही मुआवजा मिलेगा. इसी तरह घोड़ा और बैल की मौत अप्राकृतिक तरीके से हो जाने पर 25000, बछड़ा और गदहा की मौत पर 16000 और भेड़ बकरी की मौत पर 3000 रुपया मुआवजा के तौर पर दिए जाएंगे.

महागठबंधन की सरकार ने यह फैसला किया है कि अगर पशुओं की अप्राकृतिक मौत होती है, तो ऐसी स्थिति में पशुपालकों को मुआवजा दिया जाएगा. सरकार के इस फैसले के पीछे तेजस्वी यादव की सोच बतायी जा रही है. सरकार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस मुआवजे पर बहुत दिनों से विचार कर रहे थे.

विभाग के लिए 5850000 की राशि स्वीकृत

सरकार बनने के बाद तेजस्वी यादव ने अपने विचार सरकार के स्तर पर रखा और अब सरकार के स्तर पर यह फैसला किया गया है कि पशुओं के अप्राकृतिक मौत को आपदा की श्रेणी में रखा जाएगा और इसी नीति के तहत मुआवजा भी दिया जाएगा. सरकार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2022 23 में 5850000 की राशि स्वीकृत की है.

मौत की जांच करेगी विशेषज्ञ की टीम

पशुओं की मौत को लेकर विभाग ने जो आदेश जारी किया है, उसमें कहा गया है कि आपदा के अलावा किसी संक्रामक रोग कुत्ता काटने जंगली जानवरों के काटने सांप के काटने और किसी दुर्घटना में अधिक संख्या में पशुओं की मौत पर भी बालकों को मुआवजा मिलेगा. हालांकि तकनीकी टीम यह देखेगी कि पशुओं की मौत की वजह पशुपालकों की लापरवाही या कोई अन्य कारण तो नहीं है.

और मजबूत होगा वोट बैंक

जानकार मानते हैं कि सरकार के इस फैसले से पशुपालकों में महागठबंधन का वोट बैंक और ज्यादा मजबूत होगा. जिस तबके को इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा पहुंचना है, वह पहले से ही तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के साथ खड़ा रहा है. ऐसे में महागठबंधन की सरकार में आते ही तेजस्वी यादव ने पशुपालकों को अपनी तरफ से एक बड़ा तोहफा दे दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

33 मिनट ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

42 मिनट ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

50 मिनट ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

8 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

12 घंटे ago