केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने बिहार में एनडीए गठबंधन सरकार छोड़कर अब महागठबंधन की सरकार बनाने जा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो टूक कहा है कि अगर विकास का काम रोका गया तो ईंट से ईंट बजा देंगे।
तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली से पटना पहुंचे नित्यानंद राय प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी कोर कमिटी की मीटिगं में शामिल हो रहे हैं। मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के अलावा रविशंकर प्रसाद, अश्निनी चौबे, शाहनवाज हुसैन, राधा मोहन सिंह, सुशील कुमार मोदी समेत अन्य नेता शामिल हो रहे हैं।
पटना पहुंचे नित्यानंद राय ने मीडिया से कोर कमिटी मीटिंग से पहले संक्षिप्त टिप्पणी में कहा कि जो कोई भी नरेंद्र मोदी के विकास की धारा को रोकने का काम करेगा, उसकी ईंट से ईंट बजा देंगे। राय ने कहा कि पार्टी सड़क से सदन तक 365 दिन संघर्ष करेगी।
बिहार में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन छोड़ने के पीछे नीतीश और जेडीयू के पास जो वजह हैं उनमें एक वजह नित्यानंद राय और जेडीयू छोड़ चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीच बहुत नजदीकी भी है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आरसीपी और नित्यानंद राय के बीच हुई कोई ऐसी बातचीत नीतीश कुमार तक पहुंची है जिससे नीतीश इस हद तक भड़क गए कि गठबंधन ही तोड़ लिया।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…