बीती रात पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट कार्यालय में लूटपाट हुई है. दियारा इलाके से आए नाव पर सवार अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. बीती रात लगभग 3 दर्जन अपराधियों ने गंगा पथ स्थित पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के कैंप ऑफिस को निशाना बनाया है और यहां लूट की घटना को अंजाम दिया है.
पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट कार्यालय में लूटपाट:
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपराधी नाव पर सवार होकर गंगा दियारा से आये और मेट्रो प्रोजेक्ट ऑफिस में लूट कर फरार हो गए. लूटपाट की घटना के बाद पटना पुलिस में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी के साथ अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं.
दरअसल, पटना मेट्रो का कैम्प ऑफिस पटना के बुद्धा कॉलेज थाना क्षेत्र के गंगा पथ के पास खोला गया था. जहां देर रात 3:00 बजे दर्जनों की संख्या में घुसे अपराधियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया.
मामले की जानकारी मिलते ही अहले सुबह बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है तो मामले की जानकारी मिलते ही मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारी और कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर इस पूरे मामले के अनुसंधान में जुट गई है.
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…