बिहार में महिला पुलिस अधिकारी और उसके देवर की गोली मारकर ह’त्या, दोनों को सोते अवस्था में मारी गोली

बिहार का मुंगेर शहर बुधवार को दोहरे हत्याकांड से सहम उठा. देवर और भाभी की अज्ञात अपराधियों ने सिर में गोली मारकर उस समय हत्या कर दी जब दोनों अपने-अपने रूम में सोए हुए थे. सुबह जैसे ही दोनों की हत्या की बात ग्रामीणों ने सुनी इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना रामनगर को दी, जिसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई.

घटना रामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुर एनएच 80 के बगल की है. मृतकों में 30 वर्षीय मनीष कुमार और 35 वर्षीय राशि वारसी है. मृतक की वृद्ध मां सीता देवी और भाई श्रवण कुमार ने बताया कि राशि वारसी बिहार पुलिस में अधिकारी के पद पर अभी गोपालगंज में पदस्थापित है और तीज करने को ले वह चार दिन पूर्व ही घर आई थी. राशि के पति मनोज मध्य प्रदेश के इंदौर में धागा फैक्ट्री काम करते हैं. मृतक का देवर मनीष जिसकी भी हत्या की गई है प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाता था. श्रवण ने बताया कि बीती रात करीब एक बजे जब सभी अपने अपने रूम में सोए हुए थे तो कहीं से गोली चलने की आवाज सुनाई दी.

लेकिन ऐसा नहीं लगा कि गोली घर में चली है, इस कारण वो लोग नही उठे और सोए ही रहे लेकिन सुबह जैसे ही 6 बजे घर के लोग उठे तो देखा कि उसके भाई और भाभी की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. डीएसपी नंदजी प्रसाद अपने दल बाल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं.

पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सही में मृत महिला पुलिस विभाग में है. डीएसपी नंद जी प्रसाद ने बताया की पुलिस सारे बिंदु पर अनुसंधान कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

43 मिनट ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

49 मिनट ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

1 घंटा ago