जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह(Lalan Singh) ने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह (RCP Singh) पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का क्रिएशन बताया. वहीं पत्रकारों ने जब उनसे आरसीपी सिंह से जुड़े सवालों को पूछना शुरू किया तो वो आरसीपी सिंह पर जमकर बरसे. नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आरसीपी सिंह के बयान की निंदा भी की.
दो दिवसीय दौरे पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान लखीसराय पहुंचे ललन सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरसीपी सिंह हैं कौन? आपलोगों ने बड़ा भारी नेता उनको बना दिया है. वो नीतीश कुमार के स्टाफ थे. सीएम ने उनकी पहचान बनाई. रेलमंत्री के रूप में हो या मुख्यमंत्री के रूप में, वो उनके स्टाफ ही थे. वहीं ललन सिंह ने ये तक सवाल उठाया कि क्या आरसीपी सिंह खादी का कुर्ता-पायजामा पहनना जानते हैं?
राजनीतिक करियर की बात करते हुए ललन सिंह कहते हैं कि ” राजनीतिक कार्यकर्ता बनता है संघर्ष करके. हमलोगों ने 1974 के आंदोलन से संघर्ष करना शुरू किये और सबदिन विपपक्ष में रहकर संघर्ष करते रहे. उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह को ये संघर्ष नहीं पता. जिस आदमी ने उनको बनाया और उनकी बातों को झूठ कह रहे हैं. ललन सिंह ने आरसीपी सिंह को हवा-हवाई बताया.
ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह को सांसद बनने का मन था और जब कई बार ये कहा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया. संगठन की भी जिम्मेदारी दी. लेकिन उनका अभिलाषा बढ़ता गया. और जब केंद्रीय मंत्री बन ही गये तो जाइये अब पूछेगा कौन बिहार में. बिहार में हवा हवाइ बन जाइयेगा. ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पूरे देश में सुशासन के लिए माने जाते हैं.
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…