बिहार में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सुबह 11:30 में होगा शपथ ग्रहण समारोह, मंत्रियों के नाम तय

बिहार में मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा. महागठबंधन सरकार के नए मंत्री 16 अगस्त को शपथ लेंगे. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है. तेजस्वी यादव के दिल्ली से पटना लौटने के बाद ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट पर मुहर लग चुकी थी. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर चुके हैं. चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने अपने नए मंत्रियों की सूची उन्हें सौंप दी हैं.

सुबह 11.30 बजे शपथ ग्रहण :

इससे पहले मुख्यमंत्री ने भी कहा था कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. 16 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार होना अब तय लग रहा है. राजभवन सूत्रों के अनुसार मंत्रियों के शपथ को लेकर तैयारी हो रही है. आज 15 अगस्त की छुट्टी के बावजूद यह तैयारी की जा रही है. सूत्रों के अनुसार 16 अगस्त को सुबह 11.30 बजे या उसके आसपास शपथ ग्रहण हो सकता है. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी नहीं दी गई है.

मंत्रिमंडल से माले ने बनायी दूरी :

तेजस्वी यादव सूची लेकर लालू प्रसाद यादव से मिल चुके हैं. साथ ही कांग्रेस की अध्यक्षा से भी मुलाकात कर चुके हैं. सीपीआई और सीपीएम के नेताओं से भी मिल चुके हैं. माले ने पहले ही मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने की घोषणा कर दी है. जदयू में अधिकांश पुराने मंत्रियों को फिर से मौका मिलेगा.

उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली गए :

जदयू कोटे से उपेंद्र कुशवाहा को मंत्री बनाए जाने की चर्चा हो रही थी लेकिन उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली चले गए हैं. उपेंद्र कुशवाहा के नजदीकियों का कहना है कि वे मंत्री नहीं बनेंगे. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच लगातार मंत्रिमंडल को लेकर 2 दिनों में चर्चा हुई थी और उसके बाद सूची पर मुहर लगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

9 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

9 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 घंटे ago