बिहार में सीएम नीतीश के काफिले को रास्ते में रोकने की कोशिश, 4 युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के दौरे पर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का छात्र नेताओं ने विरोध किया और उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया. रविवार को यहां दिवंगत पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार कार्यक्रम के बाद जब गोपालगंज से वापस पटना जाने के लिए निकले तो छात्र नेताओं ने उनका विरोध जताते हुए नगर थाना क्षेत्र के भोजपुर मोड़ के पास नेशनल हाइवे संख्या 27 पर उनके काफिले को रोकने की कोशिश की. छात्र नेताओं के ऐसा करने से हड़कंप मच गया. सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हंगामा करने वाले चार युवकों को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया.

हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री के कारकेड को किसी तरह की बाधा नहीं पहुंची. वहीं, गिरफ्तार किए गये सभी चार युवकों को सुरक्षाकर्मियों ने नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान हुंकार दल के नेता बंजारी मोहल्ला निवासी विपुल चौबे, हनुमानढ़ी का आशीष कुमार, मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव निवासी राजकुमार साह और नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड 1 निवासी अभिषेक दुबे के रूप में हुई है.

नगर थाना लाए गये चारों युवकों से पुलिस के वरीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों युवकों में दो पूर्व में एक निजी अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ करने के मामले में अभियुक्त हैं. इन सभी के द्वारा मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश क्यों की गयी, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री के काफिले को निशाना बनाया गया है. बीते 21 अगस्त को पटना जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी गांव में मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया था. हालांकि, इस कारकेड में सिर्फ मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. इस घटना में सीएम कारकेड की चार गाड़ियों के कांच टूट गए थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

13 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

16 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

18 घंटे ago