बिहार: ‘हम जुमला पार्टी नहीं हैं, जो कहते हैं वो करते हैं’, 20 लाख नौकरियों को लेकर नीतीश के ऐलान पर बोले तेजस्वी

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जनता से किए वादों को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। तेजस्वी यादव मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि हम लोग सच्चे समाजवादी हैं और जो कहते हैं उस पर अमल करते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग ‘जुमला पार्टी’ पार्टी नहीं हैं। बिहार में पैमाना तय करते हुए हम लोगों ने मिसाल पेश की है। इससे पूरे देश में हम लोगों ने गहरा संदेश दिया है। अब हमारा पैमाना पूरे देश में असली मुद्दा बन रहा है।

भाजपा पर तेजस्वी ने साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में हर पहलुओं पर काम किया जा रहा है। गांधी मैदान से आज आज़ादी के दिन घोषणा नहीं हुई बल्कि मुद्दों पर मुहर लगी है। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रदेश के सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि 10 लाख नौकरियों को बढ़ाकर 20 लाख किया जाएगा। बिहार के युवाओं के लिए नए रोज़गार के अवसर भी तलाशे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग जनता से किए अपने वादे पूरे कर रहे हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है अब मुद्दे (रोज़गार) पर चर्चा हो रही है। वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने दो साल बर्बाद कर दिया, नहीं तो नौजवानों को रोज़गार मिला होता।

रोजगार पर चर्चा होना उपलब्धी- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश के युवओं को रोज़गार दिलाने के लिए हम लोग नए रोज़गार पैदा करने का भी काम करेंगे। आज हम लोगों ने जो वादा किया है उसे पूरा कर रहे हैं। इसी बात से ही रोज़गार पर चर्चा हो रही है। वहीं उन्होंने कहा कि मैं पहले से ही कह रहा था कि हम जनता से किए वादा पूरा करेंगे, भारतीय जनता पार्टी कहेगी कि क्या मज़ाक हो रहा है कि मुफ्त में बांटे जा रहे हैं। हम युवाओं को रोज़गार दे रहे हैं। हमारे लिए यह उपलब्धि है कि रोजगार पर चर्चे हो रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

25 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

10 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

10 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 घंटे ago