बिहार के इस गांव में पिछले 100 सालों से हिंदू मनाते हैं मुहर्रम, दोस्ती के कारण शुरू हुई यह परंपरा

इस्‍लाम में मुहर्रम का बड़ा ही महत्‍व है. इसे मुस्लिम समुदाय हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मनाते हैं. वे पैगंबर मुहम्‍मद के छोटे नवासे थे. इस बार 31 जुलाई से मुहर्रम की शुरुआत हुई है, जिसकी 10वीं तारीख को यौम-ए-आशूरा कहा जाता है. इस दिन इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मुस्लिम समुदाय मातम मनाता है. मुस्लिम समुदाय को आपने अक्‍सर मुहर्रम मनाते देखा होगा, लेकिन बिहार में एक गांव है, जहां हिंदू समुदाय के लोग भी मुहर्रम मनाते हैं.

बिहार के कटिहार जिले में हसनगंज प्रखंड पड़ता है. वहां एक गांव है महम‍दिया हरिपुर. इस गांव के नाम में भी हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की झलक दिखती है. यहां हिंदू समुदाय भी दशकों से मुहर्रम मनाता आ रहा है. इसके पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्‍प है. ग्रामीण बताते हैं कि पूर्वजों द्वारा किए गए वादे काे निभाते हुए यह परंपरा निभाई जा रही है. उम्‍मीद जताई जाती है कि आनेवाली पीढ़िया भी यह परंपरा बरकरार रखेंगी.

दरअसल इस गांव में पहले वकील मियां नाम के एक शख्स रहते थे. अपने बेटे के इंतकाल के बाद वो गांव छोड़कर चले गए. जाने से पहले उन्‍होंने अपने मित्र छेदी शाह को गांव में मुहर्रम मनाने को कहा था. चूंकि यह गांव हिंदू बहुल इलाका है और 1200 की आबादी वाले इस गांव में वकील मियां के जाने के बाद कोई मुस्लिम परिवार नहीं बचा है. ऐसे में उनसे किए गए वादे को‍ निभाते हुए इस गांव में हिंंदू ही मुहर्रम मनाते आ रहे हैं.

महमदिया हरिपुर गांव में हिंदू समुदाय के लोग मुस्लिमों की तरह ही मुहर्रम मनाते हैं. बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं भी इसमें शामिल होती हैं. हिंदू समुदाय के लोग मजार पर चादरपोशी करते हैं. इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए नारे भी लगाए जाते हैं और फातिहा भी पढ़ा जाता है. इतना ही नहीं, पूरे गांव में ताजिये का जुलूस भी निकाला जाता है.

गंगा जमुनी तहजीब वाले इस गांव के लोगों का कहना है कि हम सभी मिल जुलकर यहां मुहर्रम मनाते हैं. इसकी चर्चा दूर-दूर तक होती है. पिछले दो बरस से कोरोना के कारण यह परंपरा सादे ढंग से निभाई गई. इस बार फिर से पूरे पारंपरिक तरीके से मुहर्रम मनाया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

5 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

7 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

11 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

12 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

12 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago