जंगलराज पर रार: नीतीश के मंत्री का न्योता, गिरिराज सिंह को रात में हम ले चलेंगे सिनेमा दिखाने

बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच जेडीयू कोटे के मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार में जंगलराज लौटने के विपक्ष के सवाल पर पलटवार किया है और लगे हाथों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को साथ में जाकर रात को सिनेमा हॉल में सिनेमा देखने का ऑफर भी डे डाला. अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष का काम ही आरोप लगाना. जब तक आरोप नहीं लगेगा तो उनका काम नहीं चलेगा.

मंत्री अशोक चौधरी ने पूछा कि बीजेपी ये बताये कि कौन सी बड़ी घटना 2015 और 2017 के बीच हुई है. सिर्फ हल्ला मचाने से काम नहीं चलेगा. मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पेटेंट शब्द है. राजनीति में नीतीश कुमार पेटेंट हैं और सुशासन उनका लक्ष्य है. नीतीश कुमार सबके हैं. उन्होंने सबके लिए काम किया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के उस बयान पर जिसमें उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर ये कहा था कि लोगों को रात में सिनेमा देखने जाने में डर लग रहा है, अशोक चौधरी ने कहा कि गिरिराज सिंह बिहार में आयें, हम उनको साथ लेकर जायेगें.

अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में सभी सिनेमा हॉल रात के शो में फुल चल रहे हैं, कोई डर भय का वातावरण नहीं है. बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कहा कि उनकी मानसिकता क्या है, ये समझिए. ऐसे लोगों पर बोलना ठीक नहीं है. आरसीपी सिंह के जदयू के राजद में विलय के बयान पर अशोक चौधरी ने निशाना साधा और कहा कि उनकी मानसिकता का क्या कहा जाय. वो नौकरशाह थे और उन्होंने नीतीश कुमार से राजनीति में आने की इच्छा जाहिर की थी. आरसीपी बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर थे, ये साबित हो गया.

आरसीपी सिंह के बीजेपी में जाने से कुर्मी वोट पर कोई असर होगा क्या, इस सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कोई फर्क नहीं होगा. वोट नीतीश कुमार के नाम और काम पर मिलता है. पूरे प्रदेश में आरसीपी सिंह को कोई नहीं जानता है. आरसीपी सिंह कोई मास लीडर नहीं हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

7 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

8 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

11 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

22 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

22 घंटे ago