बिहार: पैसों की तंगी ने बनाया कांस्टेबल, अब ड्यूटी करते हुए DSP बनीं बबली, पढ़ें सक्सेस स्टोरी

कहते हैं प्रतिभा कभी छिपाए नहीं छिपती. मन में कुछ करने की लगन हो तो मंजिल तक पहुंचने में कोई व्यवधान आड़े नहीं आ सकती. आज हम बता रहे हैं आपको एक ऐसी ही रियल लाइफ मर्दानी की कहानी. कहानी है बेगूसराय जिले की जहां पुलिसबल में कार्यरत बबली कुमारी ने कांस्टेबल से डीएसपी तक का सफर तय कर लिया है.

बबली जो एक बच्चे की मां है, ने अपनी ड्यूटी और पारिवारिक दायित्वों का पालन करने के साथ-साथ पढ़ाई भी करती रहीं. उसकी मेहनत रंग लाई और बबली ने बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर डीएसपी के लिए क्वालीफाई किया. बबली बताती हैं कि उनकी शादी 2013 में हुई थी. साल 2015 में उन्हें कांस्टेबल की नौकरी मिली.

बेगूसराय जिला बल में कार्यरत बबली अगले कुछ दिनों में डीएसपी की ट्रेनिंग के लिए राजगीर जाने वाली हैं. इसको लेकर बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में सिपाही बबली कुमारी को सम्मानित किया और आने वाले दिनों के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी.

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मूल रूप से बबली कुमारी गया जिले की रहने वाली हैं. वर्तमान में बेगूसराय पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं. खास बात यह है कि अपने पति और पिता के अरमानों को पूरा करने के लिए बबली कुमारी लगातार मेहनत करती रहीं. बबली ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने सरकारी नौकरी का ही सोचा था और फिर कांस्टेबल बनीं.

एसपी ने बताया कि एक तरफ जहां बबली ने अपनी ड्यूटी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाया तो वहीं दूधमुंहे बच्चे के लिए मां का फर्ज अदा करते हुए बीपीएससी की तैयारी भी की. एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग के सभी जवानों को बबली कुमारी से सीख लेनी चाहिए और उन्हें और अधिक मेहनत करनी चाहिए जिससे कि वह अपने सपनों को साकार कर सकें.

बबली बताती हैं कि 2015 में बिहार पुलिस में उनका सेलेक्शन कांस्टेबल के तौर पर हुआ था, लेकिन शादी के बाद भी ससुराल की तरफ से नौकरी या पढ़ाई को लेकर आपत्ति नहीं की गई. बबली की 7 माह की बच्ची है, जबकि उनके पति व्यवसाय करते हैं. बबली ने कहा कि मैंने नौकरी नहीं छोड़ी. जरूरत पड़ी तो अवकाश लिया लेकिन घरवालों के सपोर्ट और पति के सहयोग से आगे बढ़ती गई. नतीजा आज मैं कांस्टेबल से डीएसपी बन गई हूं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

11 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

15 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

20 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

20 घंटे ago