सीएम नीतीश कुमार हुए स्वस्थ, कोरोना की रिपोर्ट आयी निगेटिव

बिहार के सीएम नीतीश की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और अब वे बिलकुल स्वस्थ हो चुके हैं। 26 जुलाई को सीएम नीतीश कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें 4 दिनों से बुखार था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कोरोना टेस्ट कराई, जो पॉजिटिव आई थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तबीयत खराब होने की वजह से ही दिल्ली नहीं जा पाए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह से नीतीश कुमार दूर रहे थे और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। सियासी गलियारे में हो रही चर्चाओं के बीच जेडीयू के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने यहां तक कह डाला था कि जरूरी नहीं कि नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हों लेकिन फिर नीतीश कुमार के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी।

कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आइसोलेशन में चले गए थे। अब करीब 8 दिनों बाद सीएम की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। मुख्यमंत्री अब आइसोलेशन से बाहर आ गए हैं और जल्द ही उनकी तस्वीर सामने आ सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

15 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

23 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

1 दिन ago