महागठबंधन की सरकार में मधेपुरा से राजद विधायक प्रो.चंद्रशेखर ने मंत्री पद की शपथ ली है। वे दूसरी बार मंत्री बने हैं। इससे पहले 2015 में महागठबंधन की सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री बनाए गए थे। उन्हें बिहार का शिक्षा मंत्री बनाया गया है। जबकि विजय कुमार चौधरी को वित्त, वाणिज्य कर और संसदीय कार्य मिला है।
कौन है नये शिक्षा मंत्री
दोबारा मंत्री बने प्रो.चंद्रशेखर 2015 में महागठबंधन के सरकार में पहली बार बने थे आपदा प्रबंधन मंत्री, 03 बार लगातार विधायक बन मधेपुरा का कर रहे हैं नेतृत्व। 2020 में उन्होंने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव व जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल को परास्त किया था।
2010 में पहली बार राजद से विधायक बने थे प्रो.चंद्रशेखर
वर्ष 2010 में प्रो.चंद्रशेखर जदयू के रमेंद्र कुमार रवि को 11 हजार से अधिक मतों से हराकर पहली बार विधायक बने थे। दूसरी बार 2015 में उन्होंने भाजपा के विजय कुमार विमल को 37 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। इस बार उन्हें मंत्री बनाया गया था। 2020 में उन्होंने जदयू के निखिल मंडल को 15 हजार से अधिक मतों से पराजित कर विधायक बने। इस चुनाव में जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी चुनाव मैदान में थे। उन्हें भी शिकस्त का मूंह देखना पड़ा था।
नाम- प्रो.चंद्रशेखर उम्र – 61 वर्ष शैक्षणिक योग्यता – पोस्ट ग्रेजुएट (साइंस) संपत्ति – 2,28,44, 711 बैंक लोन – 50 लाख मुकदमा – 03
समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…
बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…
समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…