मैट्रिक-इंटर परीक्षा प्रणाली में सुधार को BSEB ने मांगे सुझाव, लाखों रुपए तक का मिलेगा इनाम

बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर परीक्षा व्यवस्था में एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ बेहतरी और सुधार किया जाएगा। इसको लेकर बोर्ड ने सभी डीईओ, विद्यालय, शिक्षक और विद्यार्थियों से सुझाव मांगे हैं। बोर्ड ने 10 से 19 अगस्त तक का समय दिया है। इस बीच सभी को वाट्सअप, ई-मेल, वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना सुझाव भेजना है। जिनका सुझाव सबसे बेहतर होगा, ऐसे 20 लोगों को बिहार बोर्ड द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसकी जानकारी बोर्ड ने सभी डीईओ, स्कूल प्राचार्य, शिक्षकों को भेजी है।

ज्ञात हो कि बिहार बोर्ड द्वारा अपने स्तर से परीक्षा व्यवस्था में 2016 के बदलाव शुरू किये गये हैं। कई बदलाव हुए हैं। परीक्षा में नये प्रयोग, आधुनिक तकनीक का परिणाम रहा कि कोरोना काल में भी बोर्ड ने समय पर परीक्षा ली और रिजल्ट जारी कर दिया।

– सुझाव के साथ अपनी फोटो भी भेजें

डीईओ, स्कूल प्राचार्य व शिक्षक अगर वाट्सअप से सुझाव देते हैं तो इसके लिए बोर्ड ने 8102926635 नंबर जारी किया है। वहीं छात्र के लिए 8102926664 नंबर जारी किया है। इसके अलावा वोर्ड के ई-मेल आईडी bsebsuggestions@gmail.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर एक लिंक दिया गया है। इस पर भी सुझाव भेजे जा सकते हैं। सुझाव देने वाले को अपनी पहचान के साथ मोबाइल नंबर और फोटो अवश्य देना है।

20 सबसे बेहतर सुझाव देने वाले को मिलेगा पुरस्कार:

प्रथम पुरस्कार – एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र

द्वितीय पुरस्कार – 75 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र
तृतीय पुरस्कार – 50 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र

सांत्वना पुरस्कार – 15 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र
चतुर्थ से दसवां स्थान – प्रशस्ति पत्र

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

7 मिनट ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

38 मिनट ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

2 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

3 घंटे ago