बीजेपी ने किया साफ, ललन सिंह रहें या नहीं, भाजपा 2025 के लोकसभा चुनाव तक रहेगी जदयू के साथ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

2024 लोकसभा और 2025 विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं होने संबंधी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया आई है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया विभाग के इंचार्ज राजीव रंजन ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि ललन सिंह जदयू के साथ रहें या नहीं, लेकिन भाजपा 2024 के लोकसभा और 2025 में विधानसभा चुनाव में जदयू के साथ रहेगी।

उन्होंने कहा कि ललन सिंह पहले भी जदयू छोड़कर जा चुके हैं। यही नहीं, जदयू में कई और ऐसे नेता हैं, जिनकी अपनी कोई पहचान नहीं है। जदयू की पहचान सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से है। इसके अलावा भाजपा-जदयू के बीच संबंधों को लेकर कौन क्या बोलता है, कोई मायने नहीं रखता है।

ललन सिंह ने चार अगस्त को पत्रकार से बातचीत में कहा था कि आज की तारीख में यह फाइनल नहीं है कि जदयू बिहार में 2024 का लोकसभा तथा 2025 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ेगा। भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय कर चुका है कि 2024 का लोकसभा और 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के साथ लड़ेंगे।

अमित शाह ने अटकलों पर लगाया था विराम :

बता दें कि पिछले महीने पटना में भाजपा के सात मोर्चों की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक हुई थी। इसमें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे। इस दौरान बिहार में जदयू के साथ भाजपा के संबंधों को अमित शाह ने स्पष्ट किया था। शाह ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही भाजपा 2024 का लोकसभा एवं 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस बयान के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कह दिया कि 2024 के लोकसभा एवं 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

9 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

9 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

11 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

11 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

11 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

11 घंटे ago