RCP सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में सियासी हलचल, शिक्षा मंत्री बोले – केंद्र में शामिल नहीं होगी JDU

बिहार एनडीए (Bihar NDA) में क्या सबकुछ ठीक नहीं चल रहा? क्या नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का मूड कुछ डोल रहा है? ये सवाल उस समय उठे जब जेडीयू के दिग्गज नेता और नीतीश सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) ने एक कमेंट किया। उन्होंने साफ कहा कि जेडीयू केंद्र की मोदी सरकार में शामिल नहीं होगी। यही नहीं जब उनसे 2024 में बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा हमेशा गतिमान रहती है। इस पर फैसला 2024 में पार्टी नेतृत्व करेगा। उनके इस कमेंट के बाद सियासी पारा चढ़ने लगा।

‘JDU के मोदी कैबिनेट में शामिल होने का कोई प्लान नहीं’

विजय कुमार चौधरी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि जेडीयू का अभी केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने मोदी सरकार में जेडीयू की नुमाइंदगी से इनकार कर दिया। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने काफी पहले ही कह दिया था कि जेडीयू की केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने की कोई रुचि नहीं है। इसलिए अब इस पर चर्चा पुरानी बात हो गई है। केंद्र में जेडीयू की नुमाइंदगी पर मुख्यमंत्री और हमारे नेता ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया था।

‘राजनीतिक विचारधारा हमेशा गतिमान रहती है’,बोले विजय चौधरी

वहीं जब विजय कुमार चौधरी से 2024 चुनाव बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एनडीए में रहेंगे या नहीं रहेंगे ये तो उस समय तय करेंगे। पार्टी नेतृत्व इस पर फैसला 2024 में करेगी। उन्होंने इसी दौरान कहा कि राजनीतिक विचारधारा हमेशा गतिमान रहती है। नीतीश के बेहद खास माने जाने वाले जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी के इस कमेंट के बाद गठबंधन को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया।

ये अकेला मामला नहीं है, नीतीश कुमार का मिजाज भी पिछले कुछ समय से बदला नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री आज दिल्ली में आयोजित पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। ये दूसरा मौका है जब उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बनाई। वहीं जेडीयू में आरसीपी सिंह को लेकर हुए घटनाक्रम से भी कई कयास लगने लगे। इन घटनाओं से सियासी गलियारे में चर्चा का दौर जरूर शुरू हो गया कि एनडीए सरकार में सब ठीक नहीं लग रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

9 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

10 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

19 घंटे ago