ब‍िहार में अब शराब बिल्कुल मुफ्त हो जाएगी…शराबबंदी को लेकर पूर्व मंत्री ने की भविष्यवाणी

बिहार में शराब अब फ्री होने वाली है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये कहना है बीजेपी के वरीय नेता रामसूरत राय का है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। रामसूरत राय ने कहा कि बिहार में नई सरकार आने के बाद नीतीश कुमार का शराबबंदी कानून अब कुछ दिनों तक ही लागू रहेगा। शराब तो फ्री हो जाएगी, लेकिन 10 लाख नौकरी देने के का वादा सरकार भूल जाएगी।

दरअसल, बिहार में महागठबंधन का सरकार आने के बाद से सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ते जा रही है। इसी कड़ी में अब पूर्व मंत्री राम सूरत राय ने नीतीश कुमार के साथ-साथ शराबबंदी कानून पर टिपण्णी की है। उन्होंने कहा है कि शराबबंदी कानून का कोई भविष्य नहीं है। आपको बता दें, इससे पहले बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने तो ये तक कहा था कि नीतीश कुमार की पार्टी यानी जेडीयू का कोई भविष्य नहीं है।

बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री म सूरत राय ने तेजस्वी यादव को 10 लाख नौकरी देने के वादे की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि शराब वाली बात तो सही लग रही है। वह तो फ्री हो जाएगी, लेकिन नौकरी का क्या? पहले तेजस्वी यादव ने कैबिनेट की पहली बैठक में ही 10 लाख नौकरी देने का वादा कर लोगों के वोट बटोर लिए और अब वे इस वादे से मुकर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मैं उपमुख्यमंत्री बना हूं। वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। वे सरकार से 60 प्रतिशत के हिस्सेदार हैं।

एक लाख नौकरी भी दें तो सही

रामसूरत राय ने कहा कि यदि मान लिया जाए कि वे सीएम नहीं बने तो 10 लाख नौकरी नहीं देंगे। क्या वे छह लाख नौकरी देंगे? छह लाख की बात को भी छोड़ दें, यदि वे एक लाख युवाओं को भी नौकरी दे देते हैं तो जनता उनको पूरी जिंदगी याद करती रहेगी। पूजा करेगी। यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हिंदू प्रतीकों के खिलाफ बयान देने पर उन्होंने तेजस्वी यादव की निंदा की तथा कहा कि समय आने पर जनता इसका जवाब दे देगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

5 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

6 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

11 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

13 घंटे ago