निगरानी विभाग की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान निगरानी को पांच करोड़ रुपए कैश मिले हैं। सुबह से ही निगरानी की टीम भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक निगरानी की टीम इंजीनियर के पटना और किशनगंज स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है। आरोपी इंजीनियर संजय कुमार राय ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल में तैनात है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान किशनगंज स्थिति आवास से करीब चार करोड़ और पटना के आवास से एक करोड़ रुपए बरामद हुए हैं।
छापेमारी के दौरान निगरानी के हाथ कई अन्य दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। फिलहाल पटना और किशनगंज में आरोपी इंजीनियर के घर निगरानी की टीम छानबीन कर रही है। बता दें कि बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है बावजूद इसके ऐसे अधिकारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…