समस्तीपुर पहुंचे नित्यानंद राय का तेजस्वी को चैलेंज, कहा- आइए भैंस दुह के देख लिया जाए… पता चल जाएगा

बिहार में नई सरकार आने के बाद बीजेपी, आरजेडी और जेडीयू के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को भैंस दुहने की चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव ने हमें ठंडा कर देने की बात कही है। अब हम उन्हें चैलेंज करते हैं कि वो मैदान में आएं और मेरे साथ भैंस दुह कर दिखाएं। तब पता चलेगा कि कौन किसको ठंडा करता है।

समस्तीपुर जिले के दौरे पर आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव के बयान पर जबरदस्त हमला बोला है। गुरुवार को उजियारपुर संसदीय क्षेत्र के अंगार घाट में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के छटिहार में पहुंचे स्थानीय सांसद सह गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती दी है। तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर तेजस्वी में दम है तो हमारे साथ भैंस का दूध निकाल ले कौन ठंडा होता है, जनता देख लेगी।

गौरतलब है कि गुरुवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को चेतावनी दी थी। बिना नाम लिए उन्होंने कहा था कि बीजेपी के एगो केन्द्र में मंत्री हैं..जो बिहार में महाराष्ट्रा वाला खेला करना चाह रहे थे..वो थोड़ा लाइन में रहे नहीं तो सब कुछ ठंडा दिया जाएगा। नित्यानंद को चेतावनी देते हुए तेजस्वी ने कहा था कि मुख्यमंत्री बनने का सपना टूटा है ना..अब संभल जाइए..ज्यादा ख्वाब ना देखें..आपको दिल्ली वाला भी नहीं बचाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

5 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

6 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

6 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

7 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

8 घंटे ago