बिहार: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मर चुकी थी मां… लिपटकर घंटों सोया रहा पांच साल का मासूम बेटा

कभी कभार हमारे सामने ऐसे दृश्य आ जाते हैं जो दिल दहला देते हैं. भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक ऐसी घटना घटित हुई, जिसे सुनकर आपको रोना आ जाएगा. दरअसल, एक मासूम प्लेटफॉर्म पर अपनी मां के शरीर से ऐसे लिप्त हुआ था जैसे वो मां की ममता के आंचल तले खेल रहा हो. लेकिन, बच्चे को इसकी समझ नहीं रही होगी कि जिस मां के शरीर से वो लिपटा हुआ है, अब वो इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, घटना भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की है. रविवार की रात एक महिला की मृत्यु हो चुकी थी. लेकिन इस बात से अंजन बच्चा अपनी मां के साथ लिपटकर सोया हुआ था. जब कुछ यात्रियों को इसपर नजर पड़ी तो लोगों ने जीआरपी को सूचना दी. घटना की सूचना मिलने पर रेल पुलिस पहुंची और बच्चे को चाइल्ड लाइन की टीम को सौंप दिया. जिसके बाद बच्चे का कोरोना टेस्ट कराया गया.

वहीं, इस मासूम बच्चे की मां के शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. बच्चे को चाइल्ड लाइन की टीम चाइल्ड हेल्प डेस्क लेकर आई. बताया जाता है कि बच्चा कुछ बोल नहीं पाता है. इसलिए उसका नाम या बाकी जानकारी भी टीम को नहीं मिल पाई. जीआरपी का कहना है कि पांच साल का बच्चा कुपोषण का भी शिकार है.

हलांकि चाइल्ड हेल्पलाइन कि टीम अपने स्तर से मासूम से जानकारी लेने कि कोशिश कर रही है. साथ ही मासूम को बेहतर इलाज के लिये डॉक्टर से संपर्क कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

2 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

12 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

13 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago