अपराधियों को संरक्षण देते हैं नीतीश, बोले विजय सिन्हा.. बिहार तो संभल नहीं रहा चले हैं देश संभालने

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में तेजी से बढ़ रहे अपराध को लेकर विपक्षी दल बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपराध के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह से विफल करार दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देते हैं, पहले बिहार तो संभाल लें उसके बाद देश संभालने की बात करें।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हाल के दिनों में पूरे बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर पहुंच गया है। अपराधियों का मनोबल बढ़ने का कारण है कि सरकार में ही उनके संरक्षक बैठे हुए हैं। भ्रष्टाचारी और अपराधी जब-जब सत्ता में भागीदार बने हैं तब तब अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षित कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीरो टॉलरेंश का बात कह जनता को बरगला रहे हैं। नीतीश ने अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए बिहार को फिर उस जगह पर पहुंचा दिया जहां से वह चला था।

विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार ने कभी भी विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई और उस अराजकता को नजदीक से नहीं देखा, दिल्ली से आकर बिहार की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की बद से बदतर स्थिति होती जा रही है। पटना समेत बिहार के सभी जिलों में आपराधिक वारदातों में बेतहाशा वृद्धि के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। यह माहौल किसी भी हाल में बिहार के लोगों के लिए ठीक नहीं है, सरकार को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

वहीं नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर्दे के पीछे से क्यों केंद्र की राजनीत में जाने की बात करते हैं। बिहार के लोगों के उन लोगों के सुपूर्द कर दें जो ठंडा करने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि ठंडा करने की बात कहने वालों को एक साल के भीतर बिहार की जनता ठंडा कर देगी। नीतीश कुमार जहां दौरा करना है करें लेकिन पहले बिहार को तो संभाल लें। बिहार को बदहाली में धकेलकर देश को संभालने का सपना देख रहे हैं, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

3 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

9 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

9 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

10 घंटे ago