बिहार में आज से वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू, साल में 4 बार बनेंगे नये कार्ड

सोमवार को राजधानी पटना में चुनाव आयोग के कार्यालय में मुख्य निर्वाचन आयुक्त एचआर श्रीनिवास ने राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने बताया कि आज से प्रदेश में वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. लोग ऑनलाइन भी जाकर अपना आधार वोटर कार्ड से इनरोल कर सकते हैं.

साल में 4 बार नए वोटर कार्ड बनाए जाएंगे : 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि नया वोटर आईडी साल में सिर्फ एक बार बनता था. जिसका 1 जनवरी को 18 साल पूरा हो गया रहता था उसका बनता था और किसी का अगर 18 साल पूरा होने में 1 महीना रह गया है तो उसे वोटर कार्ड बनाने के लिए 1 साल लंबा इंतजार करना पड़ता था. लेकिन अब साल में 4 बार नए वोटर कार्ड बनाए जाएंगे. प्रत्येक 3 महीना के अंतराल पर जिसका 18 साल हो जाएगा उसका नया वोटर आईडी बन जाएगा. यानी कि नए वोटर आईडी के लिए 18 साल पूरे होने पर अधिकतम 3 महीना का इंतजार करना होगा.

वाइफ की जगह पर स्पाउस कॉलम :

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि, इसके अलावा चुनाव आयोग ने यह भी निर्णय लिया है कि पहले आर्मी और अन्य फोर्सेज के लिए वैलेट वोटिंग के लिए जो प्रक्रिया थी. उसमें आर्मी ऑफिशियल की पत्नी का भी नाम होता था. लेकिन अब उस कॉलम में वाइफ की जगह पर स्पाउस कर दिया गया है. क्योंकि अब आर्मी ऑफिसियल में काफी संख्या में महिलाएं भी ज्वाइन कर रही हैं और फोर्स में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है.

31 दिसंबर तक फाइनल वोटर लिस्ट :

मुख्य निर्वाचन आयुक्त एचआर श्रीनिवास ने बताया कि अगले साल सारण और मगध के क्षेत्र में शिक्षक निर्वाचन और स्नातक निर्वाचन के समय पूरे हो रहे हैं. ऐसे में इसके चुनाव को लेकर भी तैयारी है. शिक्षक और स्नातक सीटों पर निर्वाचन के समय हर बार नया वोटर लिस्ट तैयार होता है. ऐसे में इस बार भी तीन बार वोटर लिस्ट बनवाने के लिए और अपना नाम दर्ज कराने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. जिसमें पहला नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर. दूसरा नोटिफिकेशन 15 अक्टूबर और तीसरा नोटिफिकेशन 25 अक्टूबर को जारी होगा. इसके बाद 31 दिसंबर तक चुनाव आयोग द्वारा फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दिया जाएगा.

पिछले 6 महीने में एक 11.5 लाख वोटर लिस्ट से लोगों का नाम हटाया गया है. जिनका दो से तीन जगह वोटर लिस्ट में नाम था. अक्टूबर तक ऐसे लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जाएगा जिनका दो से तीन जगह वोटर लिस्ट में नाम है. एक जगह वोटर लिस्ट में नाम रहेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

11 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

12 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

1 दिन ago