बिहार बोर्ड ने 39 साल के सर्टिफिकेट को किया ऑनलाइन, अब घर बैठे मंगाएं सॉफ्ट कॉपी; इस तरह कर सकते हैं आवेदन

अगर आपने बिहार बोर्ड (Bihar Board) से मैट्रिक या इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है और मूल प्रमाण पत्र या अंक पत्र के लिए कार्यालय का दौर लगा रहे हैं तो फिर ये खबर पढ़ लें. बिहार बोर्ड में 39 साल के सभी सर्टिफिकेट को ऑनलाइन कर दिया है. मैट्रिक और इंटर के पास हुए छात्र अगर अपना अंक पत्र या मूल प्रमाण पत्र दोबारा लेना चाहते हैं तो उसकी सॉफ्ट कॉपी आसानी से मिल जाएगी. इसके लिए आपको बिहार बोर्ड को बस घर बैठे एक ईमेल करना है. ई-मेल से आवेदन करने के कुछ ही देर में आपको सर्टिफिकेट मिल जाएगा.

दरअसल, बिहार बोर्ड द्वारा पहले मैनुअल प्रमाण पत्र मिलता था. 2010 के पहले मैट्रिक और इंटर के प्रमाण पत्र डिजिटल नहीं थे. ऐसे में अब बिहार बोर्ड ने 1983 से लेकर अब तक के सभी प्रमाण पत्र को डिजिटल कर दिया है. पहले जरूरत पड़ने पर छात्र आवेदन देते थे और उसके बाद मूल प्रमाण पत्र या अंक पत्र ले पाते थे. इसमें काफी वक्त भी लगता था और आने-जाने का झंझट भी होता था. अब इस सुविधा से लाखों छात्रों को फायदा मिल सकेगा.

1983 के पहले वाले भी होंगे अपलोड

बताया जाता है कि अभी 1983 के पहले वाले सभी प्रमाण पत्रों को डिजिटल नहीं किया जा सका है. हालांकि उसे भी अपलोड करने का काम चल रहा है. प्रमाण पत्र के डिजिटल हो जाने से बिहार के बाहर रहने वाले छात्रों को आसानी से इसका फायदा मिलेगा. क्योंकि बिहार में रहने वाले छात्र आसानी से पटना आकर ले लेते थे लेकिन बाहर रहने वाले छात्रों को समस्या होती थी. इससे अब काफी सहूलियत मिलने वाली है.

ऑफलाइन भी कर सकते हैं आवेदन

अगर आप चाहें तो सर्टिफिकेट के लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते है. आवेदन के लिए आपको पटना आने की भी जरूरत नहीं है. ऑफलाइन आवेदन नौ प्रमंडल में क्षेत्रीय कार्यालय के अलावा, दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय से किया जा सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

24 घंटे ago